1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सैमसंग के स्मार्टफोन पर 13,500 रुपए तक की छूट, सिर्फ 5490 रुपए में Oppo F1s खरीदने का मौका

सैमसंग के स्मार्टफोन पर 13,500 रुपए तक की छूट, सिर्फ 5490 रुपए में Oppo F1s खरीदने का मौका

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 14, 2017 05:37 pm IST,  Updated : Mar 14, 2017 05:40 pm IST

ऑफर के तहत आप सैमसंग के फोन पर 13,500 रुपए का एक्सचेंज डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं, Oppo F1s को सिर्फ 5490 रुपए में खरीद सकते हैं।

Exchange Offer: सैमसंग के स्मार्टफोन पर 13,500 रुपए तक की छूट, सिर्फ 5490 रुपए में Oppo F1s खरीदने का मौका- India TV Hindi
Exchange Offer: सैमसंग के स्मार्टफोन पर 13,500 रुपए तक की छूट, सिर्फ 5490 रुपए में Oppo F1s खरीदने का मौका

नई दिल्ली। स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन्स पर एक्सचेंज ऑफर के साथ भारी डिस्काउंट दे रही है। ऑफर के तहत आप सैमसंग के फोन पर 13,500 रुपए का एक्सचेंज डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं, Oppo F1s को सिर्फ 5490 रुपए में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की बाजार में कीमत 18,990 रुपए है। इतना ही नहीं बिना ब्याज के ईएमआई भी सुविधा भी उपलब्ध है।

सैमसंग के स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर और डिस्काउंट

  • फ्लिपकार्ट सैमसंग गैलेक्सी ऑन एनएक्सटी पर 8 फीसदी डिस्काउंट दे रहा है।
  • आप इस फोन को 18,490 रुपए की वजाए 16,900 रुपए में खरीद सकते हैं।
  • इसके अलावा 13,500 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं।
  • एक्सचेंज ऑफर में ऑन एनएक्सटी को सिर्फ 3,400 रुपए में खरीद सकते हैं।
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन 5 पर 23 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है।
  • इस स्मार्टफोन की कीमत 7,490 रुपए है।
  • लॉन्चिंग के समय इस फोन की कीमत 9,850 रुपए थी।

सिर्फ 5,490 रुपए में खरीदें Oppo F1s

  • Oppo F1s (64जीबी) स्मार्टफोन को सिर्फ 1583 रुपए की 12 ईएमआई पर खरीद सकते हैं।
  • इस पर आपको कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा।
  • Oppo F1s की कीमत 18,990 रुपए है। इसपर 13,500 रुपए का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।
  • यानी इस स्मार्टफोन को आप 5490 रुपए में खरीद सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा