1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सस्‍ते में मिल रहा है Lenovo K8 Plus स्‍मार्टफोन, डुअल रियर कैमरे और स्‍टॉक एंड्रॉयड से है लैस

सस्‍ते में मिल रहा है Lenovo K8 Plus स्‍मार्टफोन, डुअल रियर कैमरे और स्‍टॉक एंड्रॉयड से है लैस

 Written By: Manish Mishra
 Published : Nov 20, 2017 03:17 pm IST,  Updated : Nov 21, 2017 03:45 pm IST

डुअल रियर कैमरे और स्‍टॉक एंड्रॉयड का अनुभव देने वाला Lenovo K8 Plus स्‍मार्टफोन सस्‍ते में खरीदने का मौका मिल रहा है।

सस्‍ते में मिल रहा है Lenovo K8 Plus स्‍मार्टफोन, डुअल रियर कैमरे और स्‍टॉक एंड्रॉयड से है लैस- India TV Hindi
सस्‍ते में मिल रहा है Lenovo K8 Plus स्‍मार्टफोन, डुअल रियर कैमरे और स्‍टॉक एंड्रॉयड से है लैस

नई दिल्‍ली। डुअल रियर कैमरे और स्‍टॉक एंड्रॉयड का अनुभव देने वाला Lenovo K8 Plus स्‍मार्टफोन सस्‍ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर Lenovo K8 Plus स्मार्टफोन के 3GB रैम व 4GB रैम वैरिएंट की खरीदारी पर 1,000 रुपए की छूट मिल रही है। आपको बता दें कि Lenovo K8 Plus में बांयीं तरफ एक डेडिकेटेड म्यूजिक बटन है, जिससे म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा बटन को देर तक दबाने से कैमरा, फ्लैशलाइट, एक ऐप या स्क्रीनशॉट को भी कस्टमाइज़ किया जा सकता है। डॉल्बी एटमॉस ऐप के जरिए स्पीकर और हेडफोन की ऑडियो परफॉर्मेंस को आप एडजस्ट कर सकते हैं।

फ्लिपकार्ट पर मिल रही है 1,000 रुपए की छूट और बायबैक गारंटी

फ्लिपकार्ट पर Lenovo K8 Plus 3GB रैम वैरिएंट 10,999 रुपए की जगह 9,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं स्मार्टफोन का 4GB रैम वैरिएंट 11,999 रुपए की जगह 10,999 रुपए में उपलब्ध है। इसके अलावा दोनों हैंडसेट पर क्रमशः 9,000 रुपए व 10,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट 149 रुपए में बायबैक गारंटी भी दे रही है जिसके तहत फोन एक्सचेंज पर 6 से 8 महीने के अंदर 5,500 रुपए जबकि 9 से 12 महीने के अंदर 3,500 रुपए (3GB रैम वैरिएंट) वापस मिलेंगे।

वहीं 4GB रैम वैरिएंट एक्सचेंज करने पर 6 से 8 महीने के अंदर 6,000 रुपए जबकि 9 से 12 महीने के अंदर 4,000 रुपए वापस मिलेंगे। अगर आप एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। स्पेशल ऑफर के तहत फोन खरीदने पर सभी बड़े बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर नो कॉस्ट EMI ऑफर भी दिया जा रहा है।

Lenovo K8 Plus के फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस

Lenovo K8 Plus में 5.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है जो 2.5D कर्व्ड और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। इसकी स्क्रीन डेनसिटी 424ppi है। इसमें 2.5GHz ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P25 प्रोसेसर 4GB रैम के साथ 32GB की इनबिल्ट स्टोरेज है। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है।

Lenovo K8 Plus एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है जो स्टॉक एंड्रॉयड जैसा ही अनुभव देता है। इसमें 4000 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसके दो दिन तक चलने का दावा किया है। कनेक्टिविटी के लिए Lenovo K8 Plus में 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं।

Lenovo K8 Plus का कैमरा

Lenovo K8 Plus के रियर में 13MP और 5MP के दो सेंसर हैं। डेप्थ मोड पर स्विच करने के बाद दूसरे सेंसर का इस्तेमाल सब्जेक्ट और बैकग्राउंड की दूरी कैलकुलेट करने के लिए कर सकते हैं। रियल टाइम में अपर्चर को भी एडजस्ट किया जा सकता है। फोन मेटल बॉडी का बना है और इसके रियर पर डुअल कैमरा व फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। बेहतर सेल्फी लेने के लिए स्मार्टफोन में एक सेल्फी फ्लैश के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा भी है।

यह भी पढ़ें : Xiaomi जल्‍द बाजार में उतार सकता है रेडमी नोट 5 स्‍मार्टफोन, ये हैं इसकी संभावित स्‍पेसिफिकेशंस

यह भी पढ़ें :सोने की हॉलमार्किंग के मानक में 20 कैरट को जगह देने के लिए CAIT ने उठाई मांग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा