1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. फ्लिपकार्ट पर शुरू हुआ एप्‍पल वीक, आईफोन से लेकर एप्‍पल डिवाइस पर मिल रहा है मेगा डिस्‍काउंट

फ्लिपकार्ट पर शुरू हुआ एप्‍पल वीक, आईफोन से लेकर एप्‍पल डिवाइस पर मिल रहा है मेगा डिस्‍काउंट

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 12, 2018 06:03 pm IST,  Updated : Jan 12, 2018 06:03 pm IST

आप भी अगर एप्‍पल के आईफोन के शौकीन हैं तो आपके लिए नया साल एक खास मौका लेकर आया है।

Apple iPhone- India TV Hindi
Apple iPhone Image Source : PTI

नई दिल्‍ली। आप भी अगर एप्‍पल के आईफोन के शौकीन हैं तो आपके लिए नया साल एक खास मौका लेकर आया है। देश की सबसे बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट पर एप्‍पल वीक शुरू हुआ है जो कि 15 जनवरी तक जारी रहेगा। इसके तहत आपको एप्‍पल के विभिन्‍न प्रोडक्‍ट पर शानदार डिस्‍काउंट, ऑफर और कैशबैक मिल सकते हैं। इस एप्‍पल वीक में सिर्फ आईफोन ही नहीं बल्कि मैकबुक एयर, आईपैड, आईपैड प्रो और ऐप्पल वॉच पर भी ऑफर दिए जा रहे हैं। वहीं यदि आप आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड धारक हैं तो आपको ईएमआई ट्रांज़ेक्शन पर 8,000 रुपए तक का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है।

फ्लिपकार्ट ऐप्पल वीक पर मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो आपको आईफोन 7 प्लस का 32 जीबी वेरिएंट 59000 रुपए की बजाए मात्र 56,999 रुपए में मिल रहा है। आईफोन 6 प्लस का 32 जीबी वेरिएंट भी 37,999 रुपए में मिल रहा है। जबकि इसकी वास्‍तविक कीमत 49,000 रुपए है। आईफोन 7 का 32 जीबी वेरिएंट 49000 रुपए की जगह 42,999 रुपए में मिल रहा है। आईफोन 6 का 32 जीबी वेरिएट 29,500 रुपए की जगह 25,499 रुपए में मिल रहा है। आईफोन एसई का 32 जीबी वेरिएंट 26,000 रुपए की जगह 18,999 रुपए में उपलब्ध है। हाल में लॉन्‍च हुआ आईफोन 8 का 64 जीबी वेरिएंट 64,000 रुपए की जगह 54,999 रुपए में मिल रहा है। वहीं इसके आईफोन 8 प्लस के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 73,000 रुपए की बजाए 66,499 रुपए दी गई है।

इसके साथ ही एप्‍पल प्रोडक्‍ट पर भी खास ऑफर है। आईपैड 32 जीबी वाई-फाई ओनली वेरिएंट 24,900 रुपए की जगह 22,900 रुपए में है। आईसीआईसीआई ऑफर के साथ 2,500 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा। सभी आईपैड प्रो वेरिएंट पर 2,500 रुपये आईसीआईसीआई कैशबैक ऑफर भी है। ऐप्पल वॉच सीरीज़ 1 को आप 18,900 रुपए में,  सीरीज़ 2 को 22,900 रुपए में और सीरीज़ 3 को 29,900 रुपए में खरीद सकते हैं। आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांज़ेक्शन के जरिए खरीदने पर 2,500 रुपए का कैशबैक भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा