1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. फ्लिपकार्ट पर शुरू हुआ लेनोवो मोबाइल फेस्‍ट, 3000 रुपए के डिस्‍काउंट पर मिल रहे हैं धांसू स्‍मार्टफोन

फ्लिपकार्ट पर शुरू हुआ लेनोवो मोबाइल फेस्‍ट, 3000 रुपए के डिस्‍काउंट पर मिल रहे हैं धांसू स्‍मार्टफोन

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jun 26, 2017 06:26 pm IST,  Updated : Jun 26, 2017 06:26 pm IST

देश की सबसे बड़ी वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने आज से चाइनीज कंपनी लेनोवो के साथ लेनोवो मोबाइल फेस्‍ट शुरू किया है। यह ऑफर 28 जून तक चलेगा।

फ्लिपकार्ट पर शुरू हुआ लेनोवो मोबाइल फेस्‍ट, 3000 रुपए के डिस्‍काउंट पर मिल रहे हैं धांसू स्‍मार्टफोन- India TV Hindi
फ्लिपकार्ट पर शुरू हुआ लेनोवो मोबाइल फेस्‍ट, 3000 रुपए के डिस्‍काउंट पर मिल रहे हैं धांसू स्‍मार्टफोन

नई दिल्‍ली। सबसे कम कीमत पर नया स्‍मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। देश की सबसे बड़ी वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने आज से चाइनीज कंपनी लेनोवो के साथ लेनोवो मोबाइल फेस्‍ट शुरू किया है। यह ऑफर 28 जून तक चलेगा। यहां पर लेनोवो के कई लोकप्रिय फोन पर हैवी डिस्‍काउंट के साथ ही एक्‍सचेंज ऑफर का फायदा भी दिया जा रहा है।

इसके साथ ही लेनोवो के भारत में एक और लोकप्रिय फोन लेनोवो वाइब के5 नोट का 4 जीबी वैरिएंट 2000 रुपए की छूट के बाद अब 10,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। पहले यह हैंडसेट 12,499 रुपए में मिलता रहा है। वहीं इस फोन पर भी 9,500 रुपए का एक्‍सचेंज ऑफर मिल रहा है। वहीं इस फोन का 3 जीबी रैम वाला वैरिएंट भी अब 2000 रुपए की छूट के साथ सिर्फ 9,999 रुपए में उपलब्ध है। वहीं इसपर भी 9,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। यह भी पढ़ें: भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना शाओमी रेडमी नोट 4, सैमसंग अभी भी बाजार का बादशाह

इसके अलावा लेनोवो वाइब के5 प्‍लस पर 1000 रुपए का डिस्‍काउंट है। जिसके बाद यह 8,499 की जगह 7,499 रुपए में उपलब्ध है। इस पर 7,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। यहां पर लेनोवा पी2 का 3 जीबी रैम वैरिएंट 12,999 रुपए में है। इसकी वास्‍तविक कीमत 16,999 रुपए है। इस पर 12000 रुपए का एक्‍सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इसके अलावा पी2 का 4 जीबी रैम वेरिएंट 3000 रुपए के डिस्‍काउंट के साथ 14,999 रुपए में मिल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा