1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. एंड्रॉइड यूजर्स के लिए अगस्त में लॉन्च होगा गूगल का 'नियरबाई शेयरिंग' टूल

एंड्रॉइड यूजर्स के लिए अगस्त में लॉन्च होगा गूगल का 'नियरबाई शेयरिंग' टूल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 19, 2020 04:34 pm IST,  Updated : Jul 19, 2020 06:05 pm IST

टूल की मदद से कंटेंट करीब मौजूद दूसरे फोन में तेजी के साथ शेयर किया जा सकेगा

google- India TV Hindi
google Image Source : AP

नई दिल्ली। गूगल अगस्त में एप्पल एयरड्रॉप जैसे फाइल शेयरिंग फीचर को एंड्रॉइड यूजर्स के लिए लॉन्च करने की तैयारी में है। जीएसएम अरिना की रिपोर्ट अनुसार, यह टूल पहले बीटा वर्जन में उपलब्ध होगा। यह फीचर केवल ऐसे एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा जो एंड्रॉइड 6 या फिर ऊपर उपयोग कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें ओएस वर्जन की आवश्यकता होगी।

गूगल नियरबाई शेयर बीटा टेस्ट के लिए लाएगा। इस अपडेट को प्राप्त करने के लिए एंड्रॉइड यूजर्स प्ले स्टोर में जाएंगे, जिसे डॉउनलोड करके उपयोग किया जाएगा। इस फीचर से एंड्रॉइड यूजर्स आसानी से अपनी फाइल, फोटो, लिंक नियरबाई फोन में ट्रांसफर कर सकते हैं। यह फीचर बिल्कुल एप्पल एयरड्राप जैसे है, जो ब्लूटूथ, वाईफाई की मदद से फाइल ट्रांसफर करता है।

यूजर्स सबसे पहले फाइल सेलेक्ट करेंगे और शेयर के ऑप्शन में टैप करते ही नियरबाई शेयर का ऑप्शन दिखाई देखा, जिसे क्लिक करते ही पास मौजूद डिवाइस से कनेक्ट हो जाएगा। कंटेट को पाने वाले के पास नोटिफिकेशन जाएगी कि वो दूसरे फोन से कंटेट पाने की अनुमति देते हैं या नहीं। डिवाइस के अनुमति देने के कुछ सेकेंड मात्र में फाइल ट्रांसफर हो जाएगा। इस नए फीचर की मदद से यूजर अपने करीब मौजूद दूसरे लोगों को तेजी से और आसानी के साथ कंटेट भेज सकेंगे और पा सकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा