1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. गूगल की लोकप्रिय सर्विस डुओ में जल्‍द जुड़ेंगे ये नए फीचर्स, एप्‍पल फेसटाइम को देगी कड़ी टक्‍कर

गूगल की लोकप्रिय सर्विस डुओ में जल्‍द जुड़ेंगे ये नए फीचर्स, एप्‍पल फेसटाइम को देगी कड़ी टक्‍कर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 02, 2019 02:22 pm IST,  Updated : Jan 02, 2019 02:22 pm IST

दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल अपने लोकप्रिय वीडियो चैट मोबाइल एप डुओ में ग्रुप कॉलिंग फीचर के साथ नए लो-लाइट मोड पर काम कर रही है।

google duo- India TV Hindi
google duo Image Source : GOOGLE DUO

नई दिल्‍ली। दुनिया की सबसे बड़ी टेक्‍नोलॉजी कंपनी गूगल अपने लोकप्रिय वीडियो चैट मोबाइल एप डुओ में ग्रुप कॉलिंग फीचर के साथ नए लो-लाइट मोड पर काम कर रही है। एंड्रॉयड पुलिस द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि डुओ में ग्रुप कॉलिंग फीचर की सबसे अधिक मांग की जा रही है, जो कि एप्‍पल के फेसटाइम फीचर की तरह होगा। एप्‍पल फेसटाइम एक बार में 32 यूजर्स को सपोर्ट करती है और अब लगभग इसी प्रकार का फीचर डुओ में आ रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यूजर्स को इस फीचर का उपयोग करने के लिए पहले अपने कॉन्‍टैक्‍ट्स का एक ग्रुप बनाना होगा, जिससे वे वीडियो चैट करना चाहते हैं। उसके बाद वे कॉल शुरू कर सकेंगे।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कॉल के निचले दाएं कोने में समूह नाम पर टैप करके यूजर्स समूह सदस्‍यों की पूरी लिस्‍ट देख सकेंगे। नए लो-लाइट मोड से यूजर्स के वीडियो रात के समय या कम रोशनी में बेहतर दिखेंगे।

हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं दी गई है कि ये फीचर्स कब जारी किए जाएंगे। फ‍िलहाल यह नए फीचर्स आम यूजर्स के लिए डाउनलोडिंग के लिए उपलब्‍ध नहीं हैं और केवल कुछ चुने हुए यूजर्स के साथ ही इसका परीक्षण किया जा रहा है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा