1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. WhatsApp के इस स्पेशल फीचर्स को ऐसे करें यूज, ग्रुप मेंबर्स के बीच हो जाएंगे सुपरहिट

WhatsApp के इस स्पेशल फीचर्स को ऐसे करें यूज, ग्रुप मेंबर्स के बीच हो जाएंगे सुपरहिट

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Oct 22, 2016 03:42 pm IST,  Updated : Oct 22, 2016 03:43 pm IST

वॉट्सऐप (WhatsApp) ने हाल में एक स्पेशल फीचर शुरू किया है।इस फीचर से सिर्फ @ टाइप कर ग्रुप मेंबर्स का नाम और नंबर देखने के साथ किसी को टैग भी कर सकते हैं।

WhatsApp के इस स्पेशल फीचर्स को ऐसे करें यूज, ग्रुप मेंबर्स के बीच हो जाएंगे सुपरहिट- India TV Hindi
WhatsApp के इस स्पेशल फीचर्स को ऐसे करें यूज, ग्रुप मेंबर्स के बीच हो जाएंगे सुपरहिट

नई दिल्ली। सोशल एप वॉट्सऐप (WhatsApp) ने हाल में एक स्पेशल फीचर शुरू किया है। इससे ग्रुप में बात करना और भी मजेदार हो गया है। इस फीचर से सिर्फ @ टाइप कर ग्रुप मेंबर्स का नाम और नंबर देखने के साथ किसी को टैग भी कर सकते हैं। इसकी खास बात ये है कि आप जिसे टैग करते हैं उसका नाम ब्लू कलर में हाईलाइट हो जाता है।

यह भी पढ़ें: अब बिना इंटरनेट भी कर सकेंगे WhatsApp का इस्तेमाल, ये है तरीका

ये हैं स्पेशल फीचर्स

  • आप वॉट्सऐप ग्रुप के किसी भी मेंबर को टैग कर सकते हैं।
  • टैग करने वाले मेंबर का नाम हाईलाइट होगा।
  • मैसेज सेंड करने के बाद नाम पर क्लिक करने पर उसकी प्रोफाइल ओपन हो जाएगी।
  • एंड्रॉइड और iOS दोनों यूजर्स इस फीचर को यूज कर सकते हैं।

भी पढ़ें: WhatsApp ने ऐड किए एंड्रॉयड एप में नए फीचर्स, फेसबुक ने स्नैपचैट स्टोरी को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया मैसेंजर डे

तस्वीरों में देखिए कैसे करें Gmail पर आईडी ब्लॉक

how to block Gmail ID

Untitled-1 (25)IndiaTV Paisa

Capture2 (9)IndiaTV Paisa

Capture3 (10)IndiaTV Paisa

capture4IndiaTV Paisa

इस्तेमाल करने का ये हैं तरीका

  • वॉट्सऐप के नए फीचर्स को इस्तेमाल करन के लिए सबसे पहले आपको किसी भी ग्रुप में जाकर @टाइप करना होगा।इसके बाद ग्रुप के सभी मेंबर्स की लिस्ट आ जाएगी।
  • @ लिखते ही उन मेंबर्स के नाम भी आ जाते है जिनके नाम आपके पास सेव नहीं होते है।
  • यहां से लोगों को मैसेज में टैग कर सकते हैं। इससे पता चलता है कि ग्रुप में मैसेज किसके लिए आया है। लिस्ट में दिख रहे जिन नामों को सिलेक्ट करेंगे वो ब्लू कलर में हाईलाइट होंगे।
  • यूजर्स कई मेंबर्स को एक ही मैसेज में टैग कर सकते है। मैसेज सेंड करने के बाद नाम पर टैप करके डायरेक्ट उसकी प्रोफाइल पर जा सकते है।
  • किसी को टैग करने पर उसका नाम सभी मेंबर्स को उसी नाम से दिखेगा जो उसने फोनबुक में सेव करके रखा है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा