1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. भारत में 26 मई को लॉन्‍च होंगे HTC 10 स्‍मार्टफोन

भारत में 26 मई को लॉन्‍च होंगे HTC 10 स्‍मार्टफोन

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 24, 2016 02:53 pm IST,  Updated : May 26, 2016 06:23 pm IST

ताइवान की स्‍मार्टफोन कंपनी HTC के नए फोन HTC 10 का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। HTC का यह स्मार्टफोन भारत में 26 मई को लॉन्च होगा।

भारत में 26 मई को लॉन्‍च होंगे HTC 10 स्‍मार्टफोन, अल्ट्रापिक्सल लेज़र कैमरे से है लैस- India TV Hindi
भारत में 26 मई को लॉन्‍च होंगे HTC 10 स्‍मार्टफोन, अल्ट्रापिक्सल लेज़र कैमरे से है लैस

नई दिल्‍ली। ताइवान की स्मार्टफोन कंपनी HTC के नए फोन HTC 10 का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। HTC का यह स्मार्टफोन भारत में 26 मई को लॉन्च होगा। HTC ने इस फोन को पिछले महीने घोषणा की थी कि वह दुनिया के दूसरे बाजारों में भी एचटीसी 10 एचटीसी 10 लाइफस्टाइल लॉन्च करेगी। भारत में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर वाले एचटीसी 10 ग्लोबल वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा। भारत में फोन की उपलब्धता और कीमत को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है।

ये हैं एचटीसी 10 की खासियतें

HTC  10 में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर दिया गया है। इस हैंडसेट के दो विकल्प हैं। 4 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज व 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज। दोनों ही मॉडल में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। एचटीसी 10 के भारतीय वेरिएंट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर है। इसमें 3 जीबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है।

तस्वीरों में देखिए बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के ये बेस्ट स्मार्टफोन

SMARTPHONES WITH GOOD CAMERA

asus-zenfone-max (1)IndiaTV Paisa

coolpad-note-3-liteIndiaTV Paisa

coolpad-note3IndiaTV Paisa

Untitled-1 (10)IndiaTV Paisa

Intex-Cloud-FlashIndiaTV Paisa

कर्व्‍ड ग्‍लास के साथ आएगा यह फोन

HTC 10 में 5.2 इंच का क्वाड एचडी सुपर एलसीडी डिस्प्ले पर कर्व्ड एज गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन में 12 अल्ट्रापिक्सल लेज़र ऑटोफोकस कैमरा है जो डुअल टोन एलईडी फ्लैश, बीएसआई सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस है। नया एचटीसी 10 फ्लैगशिप स्मार्टफोन स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसका 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑटोफोकस, बीएसआई सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस है।

यह भी पढ़ें- सोनी ने लॉन्च किया Xperia XA Ultra, सेल्फी क्लिक करने के लिए है 16MP का कैमरा

यह भी पढ़ें- ZTE 7 जून को पेश करेगा नूबिया जेड 11 मैक्‍स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा