1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Huawei ने भारत में लॉन्‍च किया Honor 6 Pro, अमेजन पर खास ऑफर्स के साथ 29,999 में उपलब्‍ध

Huawei ने भारत में लॉन्‍च किया Honor 6 Pro, अमेजन पर खास ऑफर्स के साथ 29,999 में उपलब्‍ध

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jul 06, 2017 06:35 pm IST,  Updated : Jul 06, 2017 06:35 pm IST

Huawei ने अपने Honor ब्रांड के तहत नया स्‍मार्टफोन Honor8 प्रो भारतीय बजार में पेश कर दिया है। भारत में Honor8 प्रो का 6 जीबी वैरिएंट पेश किया गया है।

Huawei ने भारत में लॉन्‍च किया Honor 6 Pro, अमेजन पर खास ऑफर्स के साथ 29,999 में उपलब्‍ध- India TV Hindi
Huawei ने भारत में लॉन्‍च किया Honor 6 Pro, अमेजन पर खास ऑफर्स के साथ 29,999 में उपलब्‍ध

Honor 6 Pro के स्‍पेसिफिकेशंस पर गौर करें तो इसमें 5.7 इंच का क्वाड एचडी एलटीपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। वहीं इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 2560 x 1440 पिक्सल का है। Honor 6 Pro एंड्रॉयड के लेटेस्‍ट वर्जन 7.0 नॉगेट पर चलता है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है, यानि आप दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड ही यूज कर पाएंगे।

अब इसके कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि भारत में इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वैरिएंट को लॉन्च किया गया है। यूजर के पास इस फोन स्‍टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाने का भी विकल्‍प है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा