1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. भारत में धड़ल्‍ले से बिक रही है हुवावे जीटी2 स्‍मार्टवॉच, जानिए क्‍या है इसके पीछे वजह

भारत में धड़ल्‍ले से बिक रही है हुवावे जीटी2 स्‍मार्टवॉच, जानिए क्‍या है इसके पीछे वजह

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 02, 2020 01:50 pm IST,  Updated : Jan 02, 2020 01:50 pm IST

यह स्मार्टवॉच एक उच्च गुणवत्ता वाले थ्री-डी ग्लास के साथ काफी हल्की है। यह 10.7 एमएम मोटी है जो कलाई पर काफी आकर्षक दिखती है।

Huawei Watch GT 2, Great battery, stunning display- India TV Hindi
Huawei Watch GT 2, Great battery, stunning display

नई दिल्‍ली। चीन की दिग्‍गज टेक्‍नोलॉजी कंपनी हुवावे ने भारत में उन्‍नत स्‍मार्टवॉच जीटी2 को लॉन्‍च किया है। जीटी2 हुवावे की वॉच जीटी का अपग्रेड वर्जन है, जिसे कंपनी ने हाल ही में सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया है। जीटी2 एक किरिन ए1 चिपसेट द्वारा स‍ंचालित है, जिसमें बेहतर पावर सेविंग टेक्‍नोलॉजी का इस्‍तेमाल किया गया है।

हुवावे वॉच जीटी2 के कई वेरिएंट हैं, जिनमें 46एमएम स्‍पोर्ट (ब्‍लैक) 15,990 रुपए में आती है। वहीं 46एमएम (लैदर) 17,990 रुपए में और 46एमएम (मेटल) 21,990 रुपए में उपलब्‍ध है। हमनें 46एममए वेरिएंट की समीक्षा यहां की है।

दिल की धड़कन को ट्रैक करने से लेकर पसंदीदा गाने सुनने के लिए और कॉल करने की सुविधा के साथ यह एक बेहतरीन स्‍मार्टवॉच है। एक आकर्षक डिजाइन के साथ ही वास्‍तव में लंबे समय तक चलने वाली 455 एमएएच बैटरी के साथ आती है। समीक्षा के दौरान वॉच की बैटरी लगभग 10 दिनों तक चली। हालांकि कंपनी इस वेरिएंट के लिए 14 दिनों का बैटरी बैकअप का दावा करती है।

यह स्‍मार्टवॉच एक उच्‍च गुणवत्‍ता वाले थ्री-डी ग्‍लास के साथ काफी हल्‍की है। यह 10.7 एमएम मोटी है जो कलाई पर काफी आकर्षक दिखती है। इसमें 1.39 इंच की एमोलेड स्‍क्रीन है जो 454x454 पिक्‍सल रेजोल्‍यूशन को सपोर्ट करती है।

विभिन्‍न तरह के प्रकाश की स्थिति में भी इसकी डिस्‍प्‍ले बेहतर काम करती है। इसके अलावा इसका टचस्‍क्रीन भी बहुत तेजी से काम करती है। बड़ा डिस्‍प्‍ले और डायल के साथ स्‍मार्टवॉच को चलाना भी काफी आसान है।  

स्‍मार्टवॉच में दाईं तरफ दो बटन लगाए गए हैं। ऊपरी तरफ के बटन बिल्‍ट-इन एप्‍स को चुनने के लिए हैं, जबकि दूसरी ओर के बटन हेल्‍थ ट्रैकिंग और वर्कआउट के लिए है। कुल मिलाकर यह पहली ही बार में लोगों के मन को भाने वाला डिवाइस है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा