1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. रिलायंस जियो की टक्‍कर में आइडिया ने भी पेश किया 84 दिनों का प्‍लान, जानिए क्‍या है ऑफर

रिलायंस जियो की टक्‍कर में आइडिया ने भी पेश किया 84 दिनों का प्‍लान, जानिए क्‍या है ऑफर

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 09, 2017 12:54 pm IST,  Updated : Dec 09, 2017 12:54 pm IST

रिलायंस जियो के 84 दिन वाले अनलिमिटेड प्‍लान की तर्ज पर आइडिया ने अपना प्‍लान पेश किया है। इसमें आपको प्रति दिन 1 जीबी 3जी डेटा, अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी, फ्री रोमिंग आउटगो‍इंग के अलावा 100 मुफ्त एसएमएस की सुविधा मिलेगी।

Idea- India TV Hindi
Idea

नई दिल्‍ली। रिलायंस जियो को टक्‍कर देने के लिए आइडिया ने भी धमाकेदार प्रीपेड प्‍लान लॉन्‍च कर दिया है। रिलायंस जियो के 84 दिन वाले अनलिमिटेड प्‍लान की तर्ज पर आइडिया ने अपना प्‍लान पेश किया है। इसमें आपको प्रति दिन 1 जीबी 3जी डेटा, अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी, फ्री रोमिंग आउटगो‍इंग के अलावा 100 मुफ्त एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इस पैक की कीमत 509 रुपए है। इस प्‍लान के साथ आइडिया की कोशिश एयरटेल और वोडाफोन के प्‍लान की बराबरी करने की है। इससे पहले वोडाफोन और एयरटेल भी लंबी वैधता वाले प्रीपेड प्‍लान लॉन्‍च कर चुके हैं।

मौजूदा रिचार्ज प्‍लानों से इसकी तुलना की जाए तो इसका मुकाबला रिलायंस जियो के 459 रुपए के पैक से है। जियो के इस पैक में 84 दिन की वैधता के साथ मुफ्त कॉल और हर रोज 100 एसएमएस के अलावा जियो ऐप का ऐक्सस मिलता है। ऐसे में रिलायंस जियो का प्‍लान अभी भी आइडिया से सस्‍ता है। हालांकि रिलायंस जियो के पास 509 रुपये वाला भी एक पैक है लेकिन इसकी वैधता सिर्फ 49 दिन की है। लेकिन इसमें आपको 2 जीबी प्रति दिन डेटा मिलता है। साथ ही जियो की दूसरी सुविधाएं भी इसमें उपलब्‍ध है। वैसे देखा जाए तो यह प्‍लान एयरटेल और वोडाफोन के प्‍लान के बराबर है। दोनों के प्‍लान भी 509 रुपए का है। इसमें ग्राहकों को 1 जीबी 4जी डेटा हर रोज, अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल, मुफ्त रोमिंग आउटगोइंग और 100 एसएमएस मिलते हैं। इस पैक की वैधता भी 84 दिन की है।

इससे पहले इसी हफ्ते आइडिया ने नया पैक लॉन्‍च किया था, जिसमें ग्राहकों को 50 फीसदी अतिरिक्‍त डेटा मिलेगा। कंपनी ने यह ऑफर 198 रुपए के प्‍लान के साथ पेश किया है। यह ऑफर फिलहाल गुजरात और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्कल के ग्राहकों को मिलेगा। आपको बता दें कि आइडिया ने यह प्‍ला अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए अक्‍टूबर में लॉन्‍च किया था। इसमें ग्राहकों को 28 दिनों के लिए 1 जीबी डेटा मिलता था, जिसे बढ़ा कर कंपनी ने 1.5 जीबी कर दिया है। यानि कि 500 एमबी अतिरिक्‍त डेटा। आइडिया वेबसाइट या माइआइडिया ऐप से रीचार्ज कराने वाले यूज़र को कंपनी की ओर से 1 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इस तरह कुल डेटा 2.5 जीबी हो जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा