1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Intex ने पेश किया सबसे दमदार बैटरी के साथ खूबसूरत स्‍मार्टफोन Power M, कीमत मात्र 4800 रुपए

Intex ने पेश किया सबसे दमदार बैटरी के साथ खूबसूरत स्‍मार्टफोन Power M, कीमत मात्र 4800 रुपए

 Published : Nov 01, 2016 05:25 pm IST,  Updated : Nov 01, 2016 07:29 pm IST

भारतीय स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Intex ने अपनी Aqua सीरीज का नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर दिया है। यह फोन Intex पावर एम के नाम से बाजार में आएगा।

Intex ने पेश किया सबसे दमदार बैटरी के साथ खूबसूरत स्‍मार्टफोन Power M, कीमत मात्र 4800 रुपए- India TV Hindi
Intex ने पेश किया सबसे दमदार बैटरी के साथ खूबसूरत स्‍मार्टफोन Power M, कीमत मात्र 4800 रुपए

नई दिल्‍ली। भारतीय स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Intex ने अपनी Aqua सीरीज का नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर दिया है। यह फोन Intex पावर एम के नाम से बाजार में आएगा। यह फोन मात्र 4800 रुपए में खरीद सकते हैं।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 4350 mAh की बैटरी है। Intex का दावा है कि फोन की बैटरी से 25 घंटे तक का टॉक टाइम व 620 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा।

यह भी पढ़ें – Intex ने भारतीय बाजार में लॉन्‍च किए दो सस्‍ते स्‍मार्टफोन एक्‍वा Q8 और क्‍लाउड S9

तस्वीरों में देखिए भारत में उपलब्‍ध सबसे सस्ते स्मार्टफोन

CHEAPEST SMARTPHONES

Swipe-Konnect-3IndiaTV Paisa

Kenxinda-K528IndiaTV Paisa

spice-full-touch-mi-347IndiaTV Paisa

intex-aqua-r3IndiaTV Paisa

Micromax-Bolt-S301IndiaTV Paisa

Celkon-A9-PlusIndiaTV Paisa

karbonn-ai-plus-champIndiaTV Paisa

lava-Iris-310IndiaTV Paisa

intex-aqua-t2IndiaTV Paisa

celkon-campus-a35kIndiaTV Paisa

ये हैं इस फोन के स्‍पेसिफिकेशंस

  • Intex एक्वा पावर एम में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है।
  • इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 720×1280 पिक्सल का है।
  • यह फोन एंड्रॉयड के ऑपरेटिंग सिस्‍टम 6.0 मार्शमैलो को सपोर्ट करता है।
  • फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर दिया गया है।
  • इस फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है।
  • फोन की स्‍टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
  • Intex पावर एम में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के सैथ 5 एमपी रियर व 2 एमपी का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा