1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. इंटेक्‍स ने बाजार में उतारे क्‍लाउड सी1 और एक्‍वा एस1 स्‍मार्टफोन, कीमत 3499 रुपए से शुरू

इंटेक्‍स ने बाजार में उतारे क्‍लाउड सी1 और एक्‍वा एस1 स्‍मार्टफोन, कीमत 3499 रुपए से शुरू

 Published : Sep 27, 2017 07:28 pm IST,  Updated : Sep 27, 2017 07:28 pm IST

इंटेक्‍स ने बाजार में दो और सस्‍ते स्‍मार्टफोन उतार दिए हैं। इसमें पहला है इंटेक्‍स क्‍लाउड सी1 स्‍मार्टफोन, इसकी बाजार में कीमत 3499 रुपए है।

इंटेक्‍स ने बाजार में उतारे क्‍लाउड सी1 और एक्‍वा एस1 स्‍मार्टफोन, कीमत 3499 रुपए से शुरू- India TV Hindi
इंटेक्‍स ने बाजार में उतारे क्‍लाउड सी1 और एक्‍वा एस1 स्‍मार्टफोन, कीमत 3499 रुपए से शुरू

नई दिल्‍ली। स्‍मार्टफोन बनाने वाली घरेलू कंपनी इंटेक्‍स ने बाजार में दो और सस्‍ते स्‍मार्टफोन उतार दिए हैं। इसमें पहला है इंटेक्‍स क्‍लाउड सी1 स्‍मार्टफोन, इसकी बाजार में कीमत 3499 रुपए है। वहीं कंपनी ने दूसरा स्‍मार्टफोन एक्‍वा एस1 लान्‍च किया है। इसकी बाजार में कीमत 3999 रुपए। फोन की बिक्री के लिए कंपनी ने ईकॉमर्स साइट अमेजन इंडिया के साथ करार किया है। यह फोन एक्‍सक्‍लूसिव रूप से अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध होगा। आने वाले त्‍योहारी सीजन को देखते हुए यह लॉन्‍चिंग काफी महत्‍वपूर्ण मानी जा रही है, क्‍योंकि ये फोन 4जी वोल्‍ट तकनीक से लैस हैं। फिलहाल रिलायंस जियो के फोन 4जी वोल्‍ट के साथ हैं। लेकिन जल्‍द ही एयरटेल भी इस क्षेत्र में कदम रखने जा रही है।

सबसे पहले बात करते हैं इंटेक्‍स क्‍लाउड सी1 के स्पेसिफिकेशंस की, तो इसमें 4-इंच का WVGA डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रिजोल्‍यूशन 800 x 480 पिक्सल का है। फोन में क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 1 जीबी की रैम मिलेगी। वहीं इसकी इंटरनल स्‍टोरेज 8 जीबी की है। यूजर को इंटरनल मैमोरी को 64 जीबी तक बढ़ाने का विकल्‍प भी मिलेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 1750 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो कि एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं सेल्‍फी के लिए 2 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कंपनी का दूसरा फोन है इंटेक्स एक्वा S1, इस फोन में 5-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रिजोल्‍यूशन 854 x 480 पिक्सल का है। यह स्मार्टफोन क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है। फोन में 1GB की रैम दी गई है। फोन की इनबिल्‍ट मैमोरी 8GB की है। यूजर के पास फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाने का विकल्‍प भी दिया गया है। फोन के कैमरा फीचर की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल के रियर और सेल्‍फी कैममरे का प्रयोग किया गया है। कम रोशनी में फोटोग्राफी के लिए रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी दी गई है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा