1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Intex ने भारतीय बाजार में उतारा एक और सस्‍ता फोन Aqua Classic 2, कीमत 4600 रुपए

Intex ने भारतीय बाजार में उतारा एक और सस्‍ता फोन Aqua Classic 2, कीमत 4600 रुपए

 Published : Dec 02, 2016 04:00 pm IST,  Updated : Dec 02, 2016 04:00 pm IST

भारतीय स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Intex ने बजट स्‍मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए नया मोबाइल पेश किया है।

Intex ने भारतीय बाजार में उतारा एक और सस्‍ता फोन Aqua Classic 2, कीमत 4600 रुपए- India TV Hindi
Intex ने भारतीय बाजार में उतारा एक और सस्‍ता फोन Aqua Classic 2, कीमत 4600 रुपए

नई दिल्‍ली। भारतीय स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Intex ने बजट स्‍मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए नया मोबाइल पेश किया है।

Intex का यह नया फोन एक्‍वा क्‍लासिक 2 के नाम से बाजार में आएगा। इसकी कीमत 4600 रुपए रखी गई है।

इससे पहले Intex एक्‍वा क्‍लासिक स्‍मार्टफोन को बाजार में पेश कर चुकी है। यह फोन इसी का अपग्रेडेड वर्जन है।

यह भी पढ़ें – Intex ने भारतीय बाजार में लॉन्‍च किए दो सस्‍ते स्‍मार्टफोन एक्‍वा Q8 और क्‍लाउड S9

तस्वीरों में देखिए सैमसंग के 5000 रुपए से सस्ते स्मार्टफोन

samsung smartphones under 5k

samsung-galaxy-core-prime-8IndiaTV Paisa

galaxys3miniIndiaTV Paisa

samsunggalaxyon7IndiaTV Paisa

samsunggalaxyj3IndiaTV Paisa

samsung-galaxy-grand-neo-IndiaTV Paisa

ये हैं इस फोन की स्‍पेसिफिकेशंस

  • Intex एक्वा क्लासिक 2 स्‍मार्टफोन में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है।
  • इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 480×854 पिक्सल नकएऱ डेनसिटी 196 पीपीआई है।
  • इसमें रैम 1 जीबी दी गई है, वहीं इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है।
  • फोन की स्‍टोरेज को जरूरत पड़ने पर मेमोरी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
  • Intex एक्वा क्लासिक 2 में एलईडी फ्लैश के साथ एक 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

यह भी पढ़ें : रिलायंस रिटेल ने लॉन्‍च किया नया स्‍मार्टफोन LYF F1 प्‍लस, 3 GB रैम से है लैस

  • सेल्फी के शौकीनों के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है।
  • इसमें 2200 एमएएच की बैटरी है, बैटरी से 6 घंटे तक का टॉक टाइम देगी।
  • इस फोन में 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम भी मिलेगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा