1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. इंटेक्‍स ने भारतीय बाजार में उतारा सस्‍ता 4जी फोन एक्‍वा ट्रेंड लाइट, कीमत 5690 रुपए

इंटेक्‍स ने भारतीय बाजार में उतारा सस्‍ता 4जी फोन एक्‍वा ट्रेंड लाइट, कीमत 5690 रुपए

 Published : Mar 17, 2017 06:07 pm IST,  Updated : Mar 17, 2017 06:07 pm IST

भारतीय स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्‍स ने भारतीय बाजार में एक और सस्‍ता फोन लॉन्‍च कर दिया है। फोन का नाम एक्‍वा ट्रेंड लाइट है।

इंटेक्‍स ने भारतीय बाजार में उतारा सस्‍ता 4जी फोन एक्‍वा ट्रेंड लाइट, कीमत 5690 रुपए- India TV Hindi
इंटेक्‍स ने भारतीय बाजार में उतारा सस्‍ता 4जी फोन एक्‍वा ट्रेंड लाइट, कीमत 5690 रुपए

नई दिल्‍ली। भारतीय स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्‍स(Intex) ने भारतीय बाजार में एक और सस्‍ता फोन लॉन्‍च कर दिया है। फोन का नाम एक्‍वा ट्रेंड लाइट है। कंपनी ने इस फोन को 5690 रुपए में लॉन्‍च किया गया है।

4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। यानि कि यूजर्स रिलायंस जियो सिम को आराम से इस फोन में चला सकते हैं। फिलहाल कंपनी ने इस फोन को अपनी ऑफिशियल साइट पर लिस्‍ट कर दिया है। फोन बाजार में कब से उपलब्‍ध होगा, इसकी जानकारी उपलब्‍ध नहीं कराई गई है।

यह भी पढ़ें : रिलायंस रिटेल ने लॉन्‍च किया नया स्‍मार्टफोन LYF F1 प्‍लस, 3 GB रैम से है लैस

जानिए क्‍या है इस फोन में खास

इंटेक्‍स ने इस फोन को बजट स्‍मार्टफोन सेगमेंट में पेश किया है। इस फोन में 5 इंच की स्‍क्रीन दी गई है। इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 480X854 पिक्सल का है। इंटेक्‍स ने इस फोन में क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 1 जीबी की रैम दी गई है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी की है। यूजर्स के पास फोन की स्‍टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाने का विकल्‍प भी होगा।

यह भी पढ़ें – Intex ने भारतीय बाजार में लॉन्‍च किए दो सस्‍ते स्‍मार्टफोन एक्‍वा Q8 और क्‍लाउड S9

तस्वीरों में देखिए सैमसंग के 5000 रुपए से सस्ते स्मार्टफोन

samsung smartphones under 5k

samsung-galaxy-core-prime-8IndiaTV Paisa

galaxys3miniIndiaTV Paisa

samsunggalaxyon7IndiaTV Paisa

samsunggalaxyj3IndiaTV Paisa

samsung-galaxy-grand-neo-IndiaTV Paisa

एक्वा ट्रेंड लाइट के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। ये फोन डुअल एलईडी के साथ आता है। वहीं सेल्‍फी कैमरे की बात करें तो इसमें फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 2600 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक ये 8 घंट तक का टॉक टाइम दे सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा