1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Intex ने भारतीय बाजार में उतारा स्‍ट्रांग 5.1+ स्‍मार्टफोन, कीमत 5,490 रुपए

Intex ने भारतीय बाजार में उतारा स्‍ट्रांग 5.1+ स्‍मार्टफोन, कीमत 5,490 रुपए

 Published : Mar 03, 2017 07:28 pm IST,  Updated : Mar 03, 2017 07:28 pm IST

इंटेक्‍स ने बजट फोन बाजार में नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर दिया है। इसका नाम स्‍ट्रांग 5.1+ है। 4जी वोल्‍ट से लैस इस फोन की कीमत 5,490 रुपए रखी गई है।

Intex ने भारतीय बाजार में उतारा स्‍ट्रांग 5.1+ स्‍मार्टफोन, कीमत 5,490 रुपए- India TV Hindi
Intex ने भारतीय बाजार में उतारा स्‍ट्रांग 5.1+ स्‍मार्टफोन, कीमत 5,490 रुपए

नई दिल्‍ली। भारतीय स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Intex ने बजट फोन बाजार में नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर दिया है। इसका नाम स्‍ट्रांग 5.1+ है। 4जी वोल्‍ट जैसे फीचर्स से लैस इस फोन की कीमत 5,490 रुपए रखी गई है।

कम कीमत होने के बावजूद एक्वा स्ट्रॉन्ग 5.1+ फोन में कई खास फीचर्स दिए गए हैं। जिसमें से प्रमुख है इसका स्मार्ट ट्रैकिंग सिस्‍टम। यह फीचर अनजान लोकेशन पर फोन को ट्रैक करने में मदद करता है, यानि कि फोन खो जाने या चोरी होने की स्थिति में इसको ट्रैक करना आसान हो जाता है।

यह भी पढ़ें : रिलायंस रिटेल ने लॉन्‍च किया नया स्‍मार्टफोन LYF F1 प्‍लस, 3 GB रैम से है लैस

ये हैं इंटेक्‍स के इस फोन के फीचर्स

इंटेक्स के इस फोन में 5 इंच वाला एफडब्ल्यूवीजीए टीएन डिस्प्ले है। इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 854 x 480 पिक्सल है। इस फोन में क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 1 जीबी की रैम मिलेगा, वहीं इसकी इंटर्नल स्टोरेज 8 जीबी की है। यूजर्स जरूरत पड़ने पर स्‍टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Intex ने भारतीय बाजार में लॉन्‍च किए दो सस्‍ते स्‍मार्टफोन एक्‍वा Q8 और क्‍लाउड S9

तस्वीरों में देखिए सैमसंग के 5000 रुपए से सस्ते स्मार्टफोन

samsung smartphones under 5k

samsung-galaxy-core-prime-8IndiaTV Paisa

galaxys3miniIndiaTV Paisa

samsunggalaxyon7IndiaTV Paisa

samsunggalaxyj3IndiaTV Paisa

samsung-galaxy-grand-neo-IndiaTV Paisa

एक्वा स्ट्रॉन्ग 5.1+ में एंड्रॉयड का लेटेस्‍ट ऑपरेटिंग सिस्‍टम 6.0 मार्शमैलो दिया गया है। फोन में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ डुअल सिम दी गई है। फोन को पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। कंपनी के मुताबिक फोन की यह बैटरी 5 घंटे तक का टॉक टाइम और 250 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देती है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा