1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. लॉन्‍च हुआ डुअल सेल्‍फी कैमरे से लैस iTel S21 स्‍मार्टफोन, कीमत है 5,999 रुपए

लॉन्‍च हुआ डुअल सेल्‍फी कैमरे से लैस iTel S21 स्‍मार्टफोन, कीमत है 5,999 रुपए

 Written By: Manish Mishra
 Published : Nov 01, 2017 03:58 pm IST,  Updated : Nov 01, 2017 03:58 pm IST

कंपनी का दावा है कि iTel S21 6,000 रुपए से कम कीमत में डुअल सेल्‍फी कैमरे वाला यह भारत का पहला स्मार्टफोन है।

लॉन्‍च हुआ डुअल सेल्‍फी कैमरे से लैस iTel S21 स्‍मार्टफोन, कीमत है 5,999 रुपए- India TV Hindi
लॉन्‍च हुआ डुअल सेल्‍फी कैमरे से लैस iTel S21 स्‍मार्टफोन, कीमत है 5,999 रुपए

नई दिल्‍ली। सेल्‍फी के शौकीनों को ध्‍यान में रखते हुए चीन की कंपनी ट्रांशियन होल्डिंग्‍स ने iTel ब्रांड के तहत S21 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है। iTel S21 में दो सेल्‍फी कैमरा हैं और इसकी कीमत 5,999 रुपए रखी गई है। कंपनी का दावा है कि 6,000 रुपए से कम कीमत में डुअल सेल्‍फी कैमरे वाला यह भारत का पहला स्मार्टफोन है। इसके अलावा iTel S21 में फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल ऐप जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

तीन कैमरों वाला है ये सस्‍ता स्‍मार्टफोन

iTel S21 की सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल फ्रंट कैमरा है। वाइड सेल्‍फी के लिए इसमें वाइड अपर्चर दिया गया है। आपको बता दें कि इस स्‍मार्टफोन में 2MP और 5MP के दो सेंसर्स दिए गए हैं। बात करें इसके रियर कैमरे की तो फोन में ऑटोफोकस और फेस डिटेक्शन के साथ 8MP का रियर कैमरा दिया गया है।

iTel S21 के फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस

iTel S21 में 5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिसप्‍ले दिया गया है। इसमें 6-बिट 1.1GHz क्वाड-कोर प्रोसेसेर और ग्राफिक्स के लिए माली-टी860 एमपी1 GPU दिया गया है। फोन में 1GB रैम और 16GB इंटरनल स्‍टोरेज दिया गया है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। iTel S21 में 4G VoLTE और ViLTE के अलावा वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 2700 एमएएच की बैटरी दी गई है जिससे 4G नेटवर्क पर 10 घंटे, 3G नेटवर्क पर 15 घंटे और 350 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है।

यह भी पढ़ें : सस्‍ते में Xiaomi Mi Max 2 स्‍मार्टफोन खरीदने का है मौका, फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है बंपर डिस्‍काउंट और एक्‍सचेंज बोनस

यह भी पढ़ें :जियो का शानदार ऑफर, Google Pixel 2 के प्री ऑर्डर पर मिल रहा है 35000 रुपए का लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा