1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. जाब्रा ने लॉन्‍च किया एलीट 25ई हेडफोन, लगातार 18 घंटे तक चलने पर भी नहीं होगा ऑफ

जाब्रा ने लॉन्‍च किया एलीट 25ई हेडफोन, लगातार 18 घंटे तक चलने पर भी नहीं होगा ऑफ

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Dec 06, 2017 01:41 pm IST,  Updated : Dec 06, 2017 01:41 pm IST

डेनमार्क की जीएन नेटकॉम की सहायक कंपनी जाब्रा ने भारतीय बाजार में जाब्रा 'एलीट 25ई' हेडफोन लॉन्‍च कर दिया है। ये हेडफोन्स संगीत के अलावा कॉल करने या सुनने के काम भी आते हैं तथा इसका बैटरी टाइम 18 घंटे है।

Jabra Elite 25E- India TV Hindi
Jabra Elite 25E

नई दिल्ली डेनमार्क की जीएन नेटकॉम की सहायक कंपनी जाब्रा ने भारतीय बाजार में जाब्रा 'एलीट 25ई' हेडफोन लॉन्‍च कर दिया है। इसकी कीमत 3,999 रुपए है। यह कंपनी इन-इयर और ऑन-इयर ऑडियो वेयरेबल्स का निर्माण करती है। ये हेडफोन्स संगीत के अलावा कॉल करने या सुनने के काम भी आते हैं तथा इसका बैटरी टाइम 18 घंटे है। जाब्रा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलम मैकडॉलर ने एक बयान में कहा कि इसी कीमत में बाजार में उपलब्ध किसी भी अन्य डिवाइस की बैटरी लाइफ उतनी नहीं है, जितनी जाब्रा एलीट 25ई  हेंडफोंस की है।

वाटर और डस्‍ट प्रूफ इस हेडफोन में में एप्पल सिरी और गूगल नाउ के लिए डेडिकेटेड बटन दिया गया है। इसकी नई इयरजेल डिजाइन के कारण यह पहनने में अधिक सुरक्षित और आरामदायक है। जाब्रा के इस हेडफोन को ब्लूटूथ के माध्यम से आठ डिवाइसों को कनेक्ट किया जा सकता है, जिसमें दो डिवाइसेज को एक ही समय पर एक साथ 'मल्टीयूज' फीचर के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा