1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. खुशखबरी! जनवरी में जियो की औसत डाउनलोड स्पीड हुई दोगुनी, तीसरे पायदान पर फिसला एयरटेल

खुशखबरी! जनवरी में जियो की औसत डाउनलोड स्पीड हुई दोगुनी, तीसरे पायदान पर फिसला एयरटेल

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 06, 2017 09:22 pm IST,  Updated : Mar 06, 2017 09:22 pm IST

रिलायंस जियो के नेटवर्क पर औसत व्यस्त समय की डाउनलोड स्पीड जनवरी महीने के अंत तक दोगुनी से अधिक होकर 17.42 मेगाबाइट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) हो गई।

खुशखबरी! जनवरी में जियो की औसत डाउनलोड स्पीड हुई दोगुनी, तीसरे पायदान पर फिसला एयरटेल- India TV Hindi
खुशखबरी! जनवरी में जियो की औसत डाउनलोड स्पीड हुई दोगुनी, तीसरे पायदान पर फिसला एयरटेल

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के नेटवर्क पर औसत व्यस्त समय की डाउनलोड स्पीड जनवरी महीने के अंत तक दोगुनी से अधिक होकर 17.42 मेगाबाइट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) हो गई। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। वहीं, डाउनलोड स्पीड के मामले में आइडिया दूसरे और एयरटेल तीसरे नंबर पर रही।

जियो की स्पीड इतनी, तीन मिनट में फिल्म डाउनलोड जाए जितनी 

  • ट्राई द्वारा प्रकाशित मासिक औसत मोबाइल ब्रॉडबैंड रफ्तार पर रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी में जियो के नेटवर्क की डाउनलोड स्पीड 17.42 मेगाबाइट हो गई।
  • दिसंबर के अंत तक 8.34 मेगाबाइट थी।
  • इस रफ्तार पर किसी मूवी को तीन मिनट से कम समय में डाउनलोड किया जा सकता है।

पुरानी कंपनियों की स्पीड के बारे में पूरी जानकारी

  • आइडिया 8.53 एमबीपीएस के साथ दूसरे स्थान पर है। दिसंबर अंत तक उसकी डाउनलोड गति 6.6 एमबीपीएस थी।
  • एयरटेल नेटवर्क की डाउनलोड स्पीड 8.42 एमबीपीएस से घटकर 8.15 एमबीपीएस पर आ गई।
  • वोडाफोन के नेटवर्क पर यह 6.8 एमबीपीएस से 6.13 एमबीपीएस ओर बीएसएनएल पर 3.16 एमबीपीएस से 2.89 एमबीपीएस रह गई।

Jio का ‘बाय वन-गेट वन’ ऑफर

  • मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance Jio ने अपनी प्राइम सर्विस के बाद एक और धमाकेदार पेशकश की है।
  • कंपनी ने रेगूलर यूजेज के अलावा अतिरिक्‍त डेटा की पेशकश की है।
  • कंपनी ने इसे बाय वन गेट वन ऑफर नाम दिया है।
  • यह ऑफर उन प्रीपेड ग्राहकों के लिए है, जिन्‍होंने प्राइम मैंबरशिप को सब्‍सक्राइब किया है।
  • ऐसे ग्राहक अगर 303 रुपए का रीचार्ज करवाते हैं तो इसके साथ ही 201 रुपए का एड-ऑन पैक मुफ्त दिया जाएगा।
  • 201 रुपए वाले एड-ऑन पैक का मतलब है कि ग्राहक को 28 दिनों की वैधता वाले पैक के साथ 5 जीबी अतिरिक्‍त डेटा दिया जाएगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा