1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Lava ने लॉन्‍च किए 2 सस्‍ते स्‍मार्टफोन A50 और A55, कीमत 3999 से शुरू

Lava ने लॉन्‍च किए 2 सस्‍ते स्‍मार्टफोन A50 और A55, कीमत 3999 से शुरू

 Published : Jan 19, 2017 05:34 pm IST,  Updated : Jan 19, 2017 05:34 pm IST

स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava मोबाइल्स ने बजट मोबाइल बाजार में दो नए फोन लॉन्‍च किए हैं। इसमें पहला है लावा A50 स्‍मार्टफोन। इसकी कीमत 3,999 रुपए है।

Lava ने लॉन्‍च किए 2 सस्‍ते स्‍मार्टफोन A50 और A55, कीमत 3999 से शुरू- India TV Hindi
Lava ने लॉन्‍च किए 2 सस्‍ते स्‍मार्टफोन A50 और A55, कीमत 3999 से शुरू

नई दिल्‍ली। भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava मोबाइल्स ने बजट मोबाइल बाजार में दो नए फोन लॉन्‍च किए हैं। इसमें पहला है लावा A50 स्‍मार्टफोन। इसकी कीमत 3,999 रुपए है, वहीं दूसरा फोन लावा A55 है। इसकी भारतीय बाजार में कीमत 4,399 रुपए रखी गई है।

तस्वीरों में देखिए सैमसंग के 5000 रुपए से सस्ते स्मार्टफोन

samsung smartphones under 5k

samsung-galaxy-core-prime-8IndiaTV Paisa

galaxys3miniIndiaTV Paisa

samsunggalaxyon7IndiaTV Paisa

samsunggalaxyj3IndiaTV Paisa

samsung-galaxy-grand-neo-IndiaTV Paisa

दोनों फोन में मुख्‍य अंतर रैम को लेकर है। बाकी स्‍पेसिफिकेशंस एक जैसे ही हैं। Lava A55 में 1 जीबी रैम है जबकि A50 में 512 एमबी का रैम दी गई है। दोनों ही डुअल-सिम स्मार्टफोन हैं, यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेंगे। Lava A50 और A55 में 4 इंच के डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। इनमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और आप 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

लावा A50 और A55 में 5 मेगापिक्सल फ्लैश के साथ रियर कैमरे दिए गए हैं। इन फोन के फ्रंट में वीजीए कैमरे हैं। दोनों ही स्मार्टफोन में 1550 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 2जी कनेक्टिविटी में 9 घंटे तक का टॉक टाइम देगी।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 3G, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 2.1, ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। Lava A50 और A55 के डाइमेंशन 123×63.4×9.65 मिलीमीटर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा