1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. लावा ने अपनी वेबसाइट पर लिस्‍ट किया सस्‍ता स्‍मार्टफोन A77, कीमत 6099 रुपए

लावा ने अपनी वेबसाइट पर लिस्‍ट किया सस्‍ता स्‍मार्टफोन A77, कीमत 6099 रुपए

 Published : May 19, 2017 06:20 pm IST,  Updated : May 19, 2017 06:20 pm IST

लावा ने बजट स्‍मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए नया स्मार्टफोन लॉन्‍च कर दिया है। यह फोन लावा A77 के नाम से बाजार में आया है।

लावा ने अपनी वेबसाइट पर लिस्‍ट किया सस्‍ता स्‍मार्टफोन A77, कीमत 6099 रुपए- India TV Hindi
लावा ने अपनी वेबसाइट पर लिस्‍ट किया सस्‍ता स्‍मार्टफोन A77, कीमत 6099 रुपए

फोन के स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो लावा A77 में 4.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 800×480 पिक्सल है। इसमें क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन 1 जीबी का रैम से लैस है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी की है।  इसके साथ ही यूजर के पास फोन की स्‍टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाने का भी विकल्‍प है। यह भी पढ़े: Jio की तरह FREE सर्विस देकर अब आगे कोई भी कंपनी नहीं कर पाएगी सर्विस शुरू, TRAI ला रहा है नए नियम

तस्‍वीरों में देखिए बेस्‍ट सेल्‍फी फोन

Selfie Smartphone new

micromax (2)IndiaTV Paisa

panasonic (1)IndiaTV Paisa

intex (5)IndiaTV Paisa

lava (2)IndiaTV Paisa

infocus (1)IndiaTV Paisa

फोन के कैमरे की बात की जाए तो इस A77 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। रात में या कम रोशनी में फोटो लेने के लिए इसमें एलईडी फ्लैश मौज़ूद है। इसके अलावा इसमें फ्रंट कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का है। जो कि एलईडी फ्लैश से लैस है। फोन को पावर बैकअप देने के लिए इसमें 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा