1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सैमसंग को टक्‍कर देने के लिए LG का दांव, 24 अप्रैल को लॉन्‍च होगा LG-G6 स्‍मार्टफोन

सैमसंग को टक्‍कर देने के लिए LG का दांव, 24 अप्रैल को लॉन्‍च होगा LG-G6 स्‍मार्टफोन

 Published : Apr 20, 2017 06:35 pm IST,  Updated : Apr 20, 2017 06:35 pm IST

LG ने अपने हाईएंड फोन LG-G6 को भारत में अगले हफ्ते लॉन्‍च करने का फैसला किया है। कंपनी 24 अप्रैल को इसे भारत में लॉन्‍च करेगी।

सैमसंग को टक्‍कर देने के लिए LG का दांव, 24 अप्रैल को लॉन्‍च होगा LG-G6 स्‍मार्टफोन- India TV Hindi
सैमसंग को टक्‍कर देने के लिए LG का दांव, 24 अप्रैल को लॉन्‍च होगा LG-G6 स्‍मार्टफोन

नई दिल्‍ली। साउथ कोरिया की दो कॉम्‍पटीटर कंपनियों LG और सैमसंग के बीच मोबाइल फोन बाजार में वर्चस्‍व की जंग अब भारत पहुंच चुकी है। सैमसंग ने कल ही अपने लेटेस्‍ट फोन गैलेक्‍सी S8 और S8 प्‍लस का लॉन्‍च किया है। वहीं अब LG ने भी अपने हाईएंड फोन LG-G6 को भारत में अगले हफ्ते लॉन्‍च करने का फैसला किया है। कंपनी 24 अप्रैल को इसे भारत में लॉन्‍च करेगी।

LG ने G6 को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में पेश हुआ था। इससे पहले कंपनी ने पिछले हफ्ते ही इस हैंडसेट के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू किए हैं। कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत 50 हजार रुपए से अधिक होगी। हालांकि दक्षिण कोरिया में इसकी कीमत KRW 899,800 लगभग Rs. 51,200 है। यह भी पढ़ें :LG ने ग्‍लोबल मार्केट में लॉन्‍च किया G6 स्‍मार्टफोन, गूगल असिस्‍टेंस के साथ ये हैं बड़ी खासियतें

ये हैं इसकी स्‍पेसिफिकेशंस

यूजर के पास फोन की स्‍टोरेज को 2टीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के माध्‍यम से बढ़ाने का विकल्‍प होगा। अब बात करें कैमरे की तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा। इसमें 13-13 मेगापिक्‍सल के रियर कैमरे हैं, वहीं 5 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मिलेगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

तस्‍वीरों में देखिए Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8 Plus के फीचर्स

Samsung Galaxy S8 and S8 Plus

1 (131)IndiaTV Paisa

2 (125)IndiaTV Paisa

3 (126)IndiaTV Paisa

5 (119)IndiaTV Paisa

4 (128)IndiaTV Paisa

6 (66)IndiaTV Paisa

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा