1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. माइक्रोमैक्‍स ने लॉन्‍च किया कैनवास सीरीज का फोन भारत 2, बाजार में कीमत 3499 रुपए

माइक्रोमैक्‍स ने लॉन्‍च किया कैनवास सीरीज का फोन भारत 2, बाजार में कीमत 3499 रुपए

 Published : Apr 10, 2017 01:36 pm IST,  Updated : Apr 10, 2017 01:36 pm IST

भारतीय स्‍मार्टफोन कंपनी माइक्रोमैक्‍स ने अपनी कैनवास सीरीज का नया स्‍मार्टफोन भारत 2 लॉन्‍च कर दिया है। आप इसे मात्र 3499 रुपए में ही खरीद सकते है।

माइक्रोमैक्‍स ने लॉन्‍च किया कैनवास सीरीज का फोन भारत 2, बाजार में कीमत 3499 रुपए- India TV Hindi
माइक्रोमैक्‍स ने लॉन्‍च किया कैनवास सीरीज का फोन भारत 2, बाजार में कीमत 3499 रुपए

नई दिल्‍ली। भारतीय स्‍मार्टफोन कंपनी माइक्रोमैक्‍स ने अपनी कैनवास सीरीज का नया स्‍मार्टफोन भारत 2 लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को 3750 रुपए में उतारा है, लेकिन बाजार में यह फोन ऑफलाइन बाजार में और भी कम कीमत में उपलब्‍ध होगा। आप इसे 3750 की बजाए मात्र 3499 रुपए में ही खरीद सकते है।

बजट स्‍मार्टफोन बाजार में माइक्रोमैक्‍स को फिलहाल कड़ी टक्‍कर झेलनी पड़ रही है। इस सेगमेंट में अन्‍य भारतीय कंपनियां जैसे लावा, इंटेक्‍स, जोलो और स्‍वाइप जैसी कंपनियां बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं माइक्रोमैक्‍स भी अब नए प्रोडक्‍ट पेश कर अपनी साख बचाने की कोशिश में है।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8 Plus लॉन्च, इन हाईटेक स्‍मार्टफोन्‍स में हैं जबरदस्‍त सिक्‍योरिटी फीचर्स

ये हैं भारत 2 स्‍मार्टफोन के स्‍पेसिफिकेशंस

माइक्रोमैक्स ने इस स्‍मार्टफोन में 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले दिया है। जिसका स्‍क्रीन रिज़ॉल्यूशन 480×800 पिक्सल है। इस कम कीमत वाले फोन को रफ्तार देने के लिए कंपनी ने क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया है। अन्‍य खासियतों की बात करें तो फोन में 512 एमबी की रैम दी गई है। वहीं इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी की है। एक्‍स्‍ट्रा डेटा सेव करने के लिए यूजर के पास फोन की मैमोरी को 32 जीबी तक बढ़ाने का भी विकल्‍प दिया गया है।

यह भी पढ़ें : पैनासोनिक ने भारतीय बाजार में उतारे दो नए फोन एलुगा पल्‍स और पल्‍स एक्‍स, कीमत 9,690 से शुरू

तस्‍वीरों में देखिए 5,000 रुपए से कम कीमत वाले 4जी स्‍मार्टफोन्‍स

4G smartphones under 5K new

swipe-elite2IndiaTV Paisa

intex-aqua-starIndiaTV Paisa

panasonic-t45IndiaTV Paisa

lava-A76IndiaTV Paisa

xolo-era4gIndiaTV Paisa

कैनवस भारत 2 एंड्रॉयड के लेटेस्‍ट वर्जन 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। कैमरे की बात करें तो फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं 0.3 मेगापिक्सल (वीजीए) फ्रंट कैमरा है। भारत 2 में पावर बैकअप के लिए 1300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा