1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. माइक्रोमैक्‍स ने भारतीय बाजार में पेश किया सेल्‍फी 2 स्‍मार्टफोन, कंपनी दे रही है 100 दिन की रिप्‍लेसमेंट वॉरंटी

माइक्रोमैक्‍स ने भारतीय बाजार में पेश किया सेल्‍फी 2 स्‍मार्टफोन, कंपनी दे रही है 100 दिन की रिप्‍लेसमेंट वॉरंटी

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jul 29, 2017 02:30 pm IST,  Updated : Jul 29, 2017 02:30 pm IST

स्‍मार्टफोन कंपनी माइक्रोमैक्‍स चाइनीज कंपनियों से मुकाबला करने के लिए कमर कस के तैयार है। कंपनी ने नया फोन सेल्‍फी 2 भारतीय बाजार में पेश किया है।

माइक्रोमैक्‍स ने भारतीय बाजार में पेश किया सेल्‍फी 2 स्‍मार्टफोन, कंपनी दे रही है 100 दिन की रिप्‍लेसमेंट वॉरंटी- India TV Hindi
माइक्रोमैक्‍स ने भारतीय बाजार में पेश किया सेल्‍फी 2 स्‍मार्टफोन, कंपनी दे रही है 100 दिन की रिप्‍लेसमेंट वॉरंटी

नई दिल्‍ली। भारतीय स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्‍स चाइनीज कंपनियों से मुकाबला करने के लिए कमर कस के तैयार है। कंपनी ने नया फोन सेल्‍फी 2 भारतीय  बाजार में पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को फिलहाल अपनी वेबसाइट पर लिस्‍ट किया है। अभी कंपनी ने इसकी कीमत और सारे स्‍पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। हालांकि यह साफ है कि यह फोन भी कंपनी द्वारा हाल में शुरू की गई 100 दिन की रिप्‍लेसमेंट वॉरंटी स्‍कीम के साथ आएगा। इसके तहत यदि फोन खरीदने के 100 दिनों के भीतर किसी भी प्रकार खराबी आने पर कंपनी नया फोन देने का वादा कर रही है। इसके अलावा यह फोन 1 साल की वारंटी के साथ आता है।

फोन के फीचर्स की बात की जाए तो नाम से ही स्‍पष्‍ट है कि यह फोन खासतौर पर सैल्‍फी लवर्स के लिए तैयार किया गया है। माइक्रोमैक्‍स सैल्‍फी 2 में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आज की बेसब्र यंग जेनेरेशन के लिए फ्रंट कैमरे में फटाफट तस्वीर लेने के लिए वन टच शॉट मोड भी दिया गया है। वहीं ब्यूटी मोड से आप अपनी खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। इसके फ्रंट कैमरे में खास इफेक्ट भी दिए गए हैं। इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक सेल्फी 2 में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें एक क्वाड-कोर प्रोसेसर है। इस फोन में 3 जीबी रैम है। इसकी इंटरनल मैमोरी 32 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन के स्‍क्रीन साइज का फिलहाल कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। यह फोन एंड्रॉयड के लेटेस्‍ट वर्जन नॉगेट पर चलता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा