1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Micromax यू यूरेका नोट में है फिंगरप्रिंट सेंसर, आधे सेकेंड से भी कम में कर सकते है स्मार्टफोन को अनलॉक

Micromax यू यूरेका नोट में है फिंगरप्रिंट सेंसर, आधे सेकेंड से भी कम में कर सकते है स्मार्टफोन को अनलॉक

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Apr 18, 2016 11:59 am IST,  Updated : Apr 18, 2016 11:59 am IST

भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी Micromax ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन यूरेका नोट लॉन्च किया है। इसकी कीमत 13,499 रुपए रखी गई है।

Micromax यू यूरेका नोट में है फिंगरप्रिंट सेंसर, आधे सेकेंड से भी कम में कर सकते है स्मार्टफोन को अनलॉक- India TV Hindi
Micromax यू यूरेका नोट में है फिंगरप्रिंट सेंसर, आधे सेकेंड से भी कम में कर सकते है स्मार्टफोन को अनलॉक

नई दिल्ली: भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी Micromax ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन यू यूरेका नोट लॉन्च किया है। इसकी कीमत 13,499 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन ब्लैक कलर में ही उपलब्ध होगा। अभी तक माइक्रोमैक्‍स यू ब्रांड के मोबाइल सिर्फ ऑनलाइन रिटेलर्स के माध्‍यम से बेचती थी। लेकिन इस बार कंपनी ने अपनी स्‍ट्रैटजी में बदलाव किया है। यू यूरेका को देशभर के किसी भी मोबाइल स्टोर पर से खरीदा जा सकता है।

यू यूरेका नोट के क्या हैं फीचर्स-

यू यूरेका नोट में 6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। इसके स्क्रीन की डेनसिटी 367 पीपीआई है। इसके स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 लगा हुआ है। फोन में 1.5 GHz का ऑक्टा कोर मीडियाटेक एमटी 6753टी प्रोसेसर है। साथ ही इसमें 3 जीबी रैम है। इसमें इनबिल्ट स्टोरेज क्षमता 3 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम है।

तस्वीरों में देखिए अच्छे रियर कैमरा स्मार्टफोन

SMARTPHONES WITH GOOD CAMERA

asus-zenfone-max (1)IndiaTV Paisa

coolpad-note-3-liteIndiaTV Paisa

coolpad-note3IndiaTV Paisa

Untitled-1 (10)IndiaTV Paisa

Intex-Cloud-FlashIndiaTV Paisa

यू यूरेका के स्‍पेसिफिकेशंस

यू यूरेका में फोटोग्राफी के लिए डुअल एलईडी फ्लैश सहित 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और सेल्फी क्लिक करने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें NXP स्मार्ट पीए के साथ डुअल स्पीकर्स है। फोन के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर लगा हुआ है। कंपनी का दावा है कि इस सेंसेर के जरिए आधे सेकेंड से भी कम समय में फोन को अनलॉक किया जा सकता है। यू यूरेका में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर्स हैं। इसमें 4000 एमएएच पावर की बैटरी है। साथ ही इस फोन में वॉइस सर्च, गूगल ड्राइव, वीडियो कॉल के लिए हैंगआउट जैसे एप प्री-इंस्टॉल्ड हैं।

यह भी पढ़ें- Micromax ने कैनवास सीरीज के साथ लॉन्‍च किए 19 नए प्रोडक्‍ट

यह भी पढ़ें- Videocon ने लॉन्‍च किए दो सस्‍ते स्‍मार्टफोन, दमदार फीचर्स और बैटरी से हैं लैस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा