1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. मोबाइल ऐप ने कीमतों के डेटा के संग्रह में सुधार लाया: सरकार

मोबाइल ऐप ने कीमतों के डेटा के संग्रह में सुधार लाया: सरकार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 28, 2021 06:41 pm IST,  Updated : Feb 28, 2021 06:41 pm IST

सरकार ने रविवार को कहा कि इस साल जनवरी से मोबाइल ऐप की शुरुआत के बाद दैनिक आधार पर 22 आवश्यक वस्तुओं के थोक और खुदरा मूल्यों के डेटा संग्रह में सुधार हुआ है।

मोबाइल ऐप ने कीमतों के डेटा के संग्रह में सुधार लाया: सरकार- India TV Hindi
मोबाइल ऐप ने कीमतों के डेटा के संग्रह में सुधार लाया: सरकार Image Source : FILE

नयी दिल्ली: सरकार ने रविवार को कहा कि इस साल जनवरी से मोबाइल ऐप की शुरुआत के बाद दैनिक आधार पर 22 आवश्यक वस्तुओं के थोक और खुदरा मूल्यों के डेटा संग्रह में सुधार हुआ है। उपभोक्ता मामलों का विभाग चावल, गेहूं, गेहूं का आटा, चना दाल, अरहर दाल, उड़द दाल, मूंग दाल, मसूर दाल, चीनी, दूध, मूंगफली का तेल, सरसों का तेल, वनस्पती, सोया तेल, सूरजमुखी तेल, पॉम ऑयल, गुड़, चाय, नमक, आलू, प्याज और टमाटर की कीमतों की निगरानी करता है। राज्य सरकारों के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों के माध्यम से देश भर के 127 केंद्रों से मूल्य का डेटा एकत्र किया जा रहा है।

विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘दैनिक कीमतों की रिपोर्टिंग में आंकड़ों की गुणवत्ता में सुधार करने के लिये उपभोक्ता मामलों के विभाग ने एक मोबाइल ऐप पेश किया। इससे आवश्यक वस्तुओं की कीमतों की निगरानी और अनुमानित विश्लेषण में सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। 22 आवश्यक वस्तुओं की कीमतों की निगरानी के लिये मोबाइल ऐप ने खुदरा और थोक मूल्यों के बारे में प्रभावी वास्तविक समय की जानकारी देनी शुरू कर दी है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा