1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. फ्लिपकार्ट के बाद अब रिटेल स्‍टोर्स पर भी उपलब्‍ध हुआ मोटो एम स्‍मार्टफोन, कीमत 15,999 से शुरू

फ्लिपकार्ट के बाद अब रिटेल स्‍टोर्स पर भी उपलब्‍ध हुआ मोटो एम स्‍मार्टफोन, कीमत 15,999 से शुरू

 Published : Jun 29, 2017 03:54 pm IST,  Updated : Jun 29, 2017 03:54 pm IST

लेनोवो के स्‍वामित्‍व वाले स्‍मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला द्वारा पिछले साल दिसंबर में लॉन्‍च किया गया फोन मोटो एम अब देश भर के रिटेल स्‍टोर्स पर भी उपलब्‍ध है।

फ्लिपकार्ट के बाद अब रिटेल स्‍टोर्स पर भी उपलब्‍ध हुआ मोटो एम स्‍मार्टफोन, कीमत 15,999 से शुरू- India TV Hindi
फ्लिपकार्ट के बाद अब रिटेल स्‍टोर्स पर भी उपलब्‍ध हुआ मोटो एम स्‍मार्टफोन, कीमत 15,999 से शुरू

नई दिल्‍ली। लेनोवो के स्‍वामित्‍व वाले स्‍मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला द्वारा पिछले साल दिसंबर में लॉन्‍च किया गया फोन मोटो एम अब देश भर के रिटेल स्‍टोर्स पर भी उपलब्‍ध है। अपनी लॉन्‍चिंग के बाद से अभी तक यह फोन एक्‍सक्‍लूसिव रूप से ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्‍ध था। लेकिन ऑनलाइन टेक मैगजीन गैजेट 360 के मुताबिक अब यह फोन ऑफलाइन बाजार में भी उपलब्‍ध है।

जैसा कि पहले ही बताया गया है कि फोन में 32 जीबी और 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी का विकल्‍प दिया गया है। वहीं यूज़र के पास फोन की स्‍टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद 128 जीबी तक बढ़ाने का विकल्‍प भी दिया गया है। फोन में पावर बैकअप के लिए 3050 एमएएच बैटरी दी गई है जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा