1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. जियो सिम बिना लिए भी एप सर्विसेज का फ्री में उठाएं फायदा, ये है तरीका

जियो सिम बिना लिए भी एप सर्विसेज का फ्री में उठाएं फायदा, ये है तरीका

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Nov 27, 2016 01:48 pm IST,  Updated : Nov 27, 2016 01:51 pm IST

एक तरीका जिससे बिना जियो के यूजर बने इन एप सर्विसेज का फायदा उठा सकेंगे। जियोटीवी, मूवीज, सिनेमा, चैट, क्लाउड, म्यूजिक और अन्य सर्विस का मजा ले सकते हैं।

Welcome Offer: जियो सिम बिना लिए भी एप सर्विसेज का फ्री में उठाएं फायदा, ये है तरीका- India TV Hindi
Welcome Offer: जियो सिम बिना लिए भी एप सर्विसेज का फ्री में उठाएं फायदा, ये है तरीका

नई दिल्ली। रिलायंस जियो, फ्री डाटा और कॉलिंग सुविधा की वजह से लॉन्च होते ही लोकप्रिय हो गई। इसके अलावा जियो के एप भी लोगों को खासा पसंद आ रहे हैं, क्योंकि इसकी मदद से आप लाइव टीवी, अनलिमिटेड मूवीज और म्यूजिक का मजा ले सकते हैं। फ्री वॉयल कॉलिंग और डाटा के लिए जियो सिम जरूरी है और इसे पाने के लिए लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं एक तरीका जिससे बिना जियो के यूजर बने इन एप सर्विसेज का फायदा उठा सकेंगे।

इन सर्विसेज का ले सकेंगे मजा

बिना जियो के यूजर बने भी आप जियोटीवी, जियोमूवीज, जियोसिनेमा, जियोचैट, जियोक्लाउड, जियोम्यूजिक और अन्य सर्विस का फ्री में मजा ले सकते हैं।  

डाउनलोड करना होगा RemixOS

  • बिना जियो यूजर बने एप इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने पीसी या डेस्कटॉप पर RemixOS डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद ओएस को अपने कंप्यूटर पर इंस्टॉल करना होगा।
  • RemixOS एंड्रॉयड एम्यूलेटर जो किसी भी एंड्रॉयड एप को पीसी पर चलाने में मदद करता है।
  • इसकी मदद से नॉन-जियो यूजर्स जियो एप को फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं।

तस्वीरों में देखें रिलायंस जियो के ऑफर्स

reliance JIO offers

Capture (13)IndiaTV Paisa

dIndiaTV Paisa

2 (75)IndiaTV Paisa

uIndiaTV Paisa

इंस्टॉल करें जियो एप्स

  • पीसी पर RemixOS इंस्टॉल करने के बाद आप जियो एप को रन कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर प्ले एक्टिवेशन एप पर क्लिक करना होगा।
  • अपने गूगल अकाउंट से लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद यूजर्स जिस एप को इंस्टॉल करना चाहते है उसका डाउनलोड करें।
  • सफलतापूर्वक एप डाउनलोड और इंस्टॉलेशन होने के बाद, यूजर्स एप को खोलकर अपने आपको रजिस्टर कर सकते हैं।

SOURCE: Gizbot.com

Note that Indiatvpaisa is not responsible for the damage caused due to these tricks as these are subject to the user’s risk.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा