1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. पैनासोनिक एलुगा रे मैक्‍स स्‍मार्टफोन हुआ 1000 रुपए सस्‍ता, 4 जीबी रैम वाला फोन अब 10,499 रुपए में

पैनासोनिक एलुगा रे मैक्‍स स्‍मार्टफोन हुआ 1000 रुपए सस्‍ता, 4 जीबी रैम वाला फोन अब 10,499 रुपए में

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jun 12, 2017 04:50 pm IST,  Updated : Jun 12, 2017 04:50 pm IST

पैनासोनिक का लेटेस्‍ट फोन एलुगा रे मैक्‍स खरीदने का ये खास मौका है। ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर यह फोन अब 1000 रुपए तक सस्‍ता हो गया है।

पैनासोनिक एलुगा रे मैक्‍स स्‍मार्टफोन हुआ 1000 रुपए सस्‍ता, 4 GB रैम वाला फोन अब 10,499 रुपए में- India TV Hindi
पैनासोनिक एलुगा रे मैक्‍स स्‍मार्टफोन हुआ 1000 रुपए सस्‍ता, 4 GB रैम वाला फोन अब 10,499 रुपए में

नई दिल्‍ली। पैनासोनिक का लेटेस्‍ट फोन एलुगा रे मैक्‍स खरीदने का ये खास मौका है। ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर यह फोन अब 1000 रुपए तक सस्‍ता हो गया है। आपको बता दें कि पेनासोनिक ने यह फोन इसी साल मार्च में लॉन्‍च किया था। तब इसके 32 जीबी वैरिएंट की कीमत 11,499 रुपए रखी गई थी। लेकिन मात्र तीन महीने के भीतर ही इसके दाम 1000 रुपए घटकर अब 10,499 रुपए हो गए हैं।

ये हैं एलुगा रे मैक्‍स के स्‍पेसिफिकेशंस

पेनासोनिक एलुगा रे मैक्स स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें 5.2 इंच का फुल HD 2.5D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। जिस पर गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा भी मिलती है। यह फोन 1.2 GHz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस है। फोन में 4GB रैम की रैम दी गई है। वहीं इंटरनल मैमोरी 32GB और 64GB के विकल्‍पों में उपलब्‍ध है। ये फोन एंड्रॉयड के लेटेस्‍ट वर्जन 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है।

कैमरा फीचर्स पर गौर करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तो कि LED फ्लैश की सुविधा से लैस है। इसके साथ ही सैल्‍फी के शौकीनों के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन के फ्रंट बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर को भी इंटीग्रेट किया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट के साथ 3000 mAh की बैटरी दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा