1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. पैनासोनिक ने भारतीय बाजार में पेश किया P77 स्‍मार्टफोन

पैनासोनिक ने भारतीय बाजार में पेश किया P77 स्‍मार्टफोन

 Published : Sep 22, 2016 07:19 pm IST,  Updated : Sep 22, 2016 07:34 pm IST

स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी पैनासोनिक ने भारतीय बाजार में एक और सस्‍ता फोन उतार दिया है। कंपनी ने इस फोन का नाम P77 दिया है।

पैनासोनिक ने भारतीय बाजार में पेश किया P77 स्‍मार्टफोन, कीमत 6,990 रुपए- India TV Hindi
पैनासोनिक ने भारतीय बाजार में पेश किया P77 स्‍मार्टफोन, कीमत 6,990 रुपए

नई दिल्‍ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पैनासोनिक ने भारतीय बाजार में एक और सस्‍ता फोन उतार दिया है। कंपनी ने इस फोन का नाम P77 दिया है। इसकी कीमत 6990 रुपए रखी गई है।

यह फोन VoLte सपोर्ट करता है। ऐसे में Reliance Jio का सिम चलाने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें-Panasonic और Asus के स्मार्टफोन पर भी जियो प्रिव्यू ऑफर, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और 4G डेटा

P77 की इनबिल्ट स्टोरेज 8 GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 GB तक बढ़ाया जा सकता है।

तस्वीरों में देखिए बड़े स्क्रीन वाले स्मार्टफोन

Big Screen Phone

coolpadIndiaTV Paisa

xiaomiIndiaTV Paisa

asus (1)IndiaTV Paisa

intexIndiaTV Paisa

yuIndiaTV Paisa

बात करें कैमरे की तो पैनासोनिक P77 में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

यह भी पढ़ें- Micromax यू यूरेका एस और यूनीक प्लस स्मार्टफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत 6,999 रुपए

पैनासोनिक का यह नया स्मार्टफोन P77 ग्रे व सफेद रंग में उपलब्‍ध होगा। फोन के साथ कंपनी एक प्रोटेक्टिव स्क्रीन गार्ड मुफ्त दे रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा