1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. iPhone 8 और 8 प्‍लस पर मिल रहा है 15000 रुपए तक की छूट, ये हैं Paytm के अन्‍य ऑफर्स

iPhone 8 और 8 प्‍लस पर मिल रहा है 15000 रुपए तक की छूट, ये हैं Paytm के अन्‍य ऑफर्स

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Oct 10, 2017 03:42 pm IST,  Updated : Oct 10, 2017 04:42 pm IST

एप्‍पल iPhone 8 और 8 प्‍लस खरीदने का शानदार मौका है। ईकॉमर्स प्‍लेटफॉर्म पेटीएम मॉल पर दिवाली के मौके पर महा कैशबैक सेल चल रही है।

iPhone 8 और 8 प्‍लस पर मिल रहा है 15000 रुपए तक का कैशबैक, ये हैं Paytm के अन्‍य ऑफर्स- India TV Hindi
iPhone 8 और 8 प्‍लस पर मिल रहा है 15000 रुपए तक का कैशबैक, ये हैं Paytm के अन्‍य ऑफर्स

नई दिल्‍ली। एप्‍पल iPhone 8 और 8 प्‍लस खरीदने का शानदार मौका है। ईकॉमर्स प्‍लेटफॉर्म पेटीएम मॉल पर दिवाली के मौके पर महा कैशबैक सेल चल रही है। जिसमें एप्‍पल के लेटेस्‍ट iPhone 8 और 8 प्‍लस पर 15000 रुपए तक का कैशबैक मिल रहा है। इसके साथ ही यहां पर अन्‍य गैजेट, इलेक्‍ट्रॉनिक प्रोडक्‍ट, कपड़ों सहित अन्‍य कंज्‍यूमर आइटम्‍स पर भी 100 फीसदी तक का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। वहीं यदि हम यस बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ आईफोन खरीदते हैं तो यहां पर हमें अतिरिक्त कैशबैक जीतने का मौका मिल रहा है। पेटीएम पर यह सेल 10 अक्‍टूबर से शुरू हुई है। यह सेल 12 अक्‍टूबर तक चलेगी।

यहां पर iPhone 8 और iPhone 8 प्‍लस पर 15,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। ऑफर के तहत आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस को पेटीएम से खरीदने पर 9,000 रुपए पेटीएम कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक प्रोडक्ट शिप होने के 24 घंटे के भीतर आ जाएगा। इसके अलावा यदि आप यस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको 6,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक 20 नवंबर 2017 या इससे पहले पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट हो जाएगा। कैशबैक पाने के लिए आपको पेटीएम प्रोमोकोड A9K का इस्तेमाल करना होगा।

iPhone के सभी वेरिएंट को पेटीएम पर पहले ही छूट के साथ बेचा जा रहा है। ऐप्पल आईफोन 8 64 जीबी 61,990 रुपये (एमआरपी 64,000 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध है। वहीं ऐप्पल आईफोन 8 प्लस 64 जीबी 71,799 रुपये (एमआरपी 73,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। आईफोन 8 256 जीबी 74,800 रुपये (एमआरपी 77,000 रुपये) में मिल रहा है। लेकिन 15,000 रुपये के कैशबैक के ऑफर के साथ आईफोन खरीदने का यह सुनहरा मौका है।

पेटीएम की इस तीन दिन की सेल में कई और प्रोडक्‍ट पर कैशबैक मिल रहा है। यहां पर होंडा की सीबी हॉर्नेट बाइक पर 5000 रुपए का कैशबैक है। वहीं ग्‍लेन के गैस चूल्‍हे पर 5000 रुपए, मैकबुक एयर पर 12000 रुपए, लेनोवो के6 पावर पर 2000 रुपए का फ्लैट कैशबैक मिल रहा है। वहीं एलईडी टीवी पर 20000 रुपए, वॉशिंग मशीन पर 15000 रुपए तक का कैशबैक मिल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा