1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. आज पहली बार सेल के लिए उपलब्‍ध होगा Nokia 6 स्‍मार्टफोन, मिल रहे हैं ढेरों ऑफर्स

आज पहली बार सेल के लिए उपलब्‍ध होगा Nokia 6 स्‍मार्टफोन, मिल रहे हैं ढेरों ऑफर्स

 Written By: Manish Mishra
 Published : Aug 23, 2017 09:20 am IST,  Updated : Aug 23, 2017 09:32 am IST

आज आपके पसंदीदा Nokia 6 की बिक्री दोपहर 12 बजे से अमेजन पर शुरू होने जा रही है। इसकी कीमत 14,999 रुपए है।

आज पहली बार सेल के लिए उपलब्‍ध होगा Nokia 6 स्‍मार्टफोन, मिल रहे हैं ढेरों ऑफर्स- India TV Hindi
आज पहली बार सेल के लिए उपलब्‍ध होगा Nokia 6 स्‍मार्टफोन, मिल रहे हैं ढेरों ऑफर्स

नई दिल्‍ली। आज आपके पसंदीदा Nokia 6 की बिक्री दोपहर 12 बजे से अमेजन पर शुरू होने जा रही है। इसकी खरीदारी के लिए रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया 14 जुलाई से ही शुरू कर दी गई थी। अगर आप Nokia 6 की खरीदारी करना चाहते हैं तो अब भी वक्‍त है, रजिस्‍ट्रेशन करवा लीजिए। Nokia 6 की यह सेल भारत में पहली सेल होगी। 14,999 रुपए कीमत वाले इस स्‍मार्टफोन की खरीदारी के लिए 10 लाख से ज्‍यादा लोग पहले ही रजिस्‍ट्रेशन करवा चुके हैं।

Nokia 6 को लेकर दीवानगी के पीछे कंपनी के खास ऑफर भी एक वजह हैं। अमेज़न इंडिया पर लॉन्च ऑफर के तहत अमेज़न प्राइम मेंबर को अमेज़न पे बैलेंस के जरिए फोन खरीदने पर 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। वहीं वोडाफोन यूज़र को अपने 5 महीने के लिए 249 रुपये प्रति महीने पर 10 जीबी डेटा भी मिलेगा। इसके अलावा फोन खरीदने वाले सभी ग्राहकों को किंडल ईबुक्स पर 80 प्रतिशत ऑफ (300 रुपये तक) की छूट मिलेगी और मेकमाइट्रिप पर 2,500 रुपये तक की छूट (1,800 रुपये होटल पर और 700 रुपये घरेलू फ्लाइट पर) मिलेगी।

Nokia 6 के स्‍पेसिफिकेशंस पर गौर करें तो इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिस पर सुरक्षा के लिए 2.5डी गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम दिया गया है। इसकी इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी की है। Nokia 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन के होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा