1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. देशभर में बिक्री के लिए उपलब्‍ध हुआ सैमसंग गैलेक्सी ए10 स्मार्टफोन, कंपनी का सबसे सस्‍ता फोन है ये

देशभर में बिक्री के लिए उपलब्‍ध हुआ सैमसंग गैलेक्सी ए10 स्मार्टफोन, कंपनी का सबसे सस्‍ता फोन है ये

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 19, 2019 05:56 pm IST,  Updated : Mar 19, 2019 05:56 pm IST

गैलेक्सी ए10 में 6.2 इंच इनफिनिटी-वी डिस्प्ले, 13 एमपी का रियर कैमरा, जिसका अपर्चर एफ 1.9 है और 5 एमपी का सेल्फी कैमरा फेस रिकॉग्निशन के साथ है। इसमें 3,400 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी है।

samsung galaxy A10- India TV Hindi
samsung galaxy A10 Image Source : SAMSUNG GALAXY A10

नई दिल्‍ली। सैमसंग ने अपना सबसे सस्‍ता स्मार्टफोन गैलेक्सी ए10 को पूरे देश में रिटेल और ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। 8490 रुपए वाले गैलेक्सी ए10 आकर्षक लाल, नीले और काले रंग में उपलब्ध होगा।

गैलेक्सी ए10 खासतौर से युवा ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बना है। इसमें शक्तिशाली बैटरी, शानदार कैमरा और मनमोहक डिस्प्ले है, इन सब खूबसूरती के साथ यह स्मार्टफोन ग्राहकों को बेजोड़ अनुभव देगा।

गैलेक्सी ए10 में 6.2 इंच इनफ‍िनिटी-वी डिस्प्ले, 13 एमपी का रियर कैमरा, जिसका अपर्चर एफ 1.9 है और 5 एमपी का सेल्फी कैमरा फेस रिकॉग्निशन के साथ है। इसमें 3,400 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी है।  

कंपनी ने कहा कि सैमसंग गैलेक्सी ए10 स्मार्टफोन बिक्री के लिए सभी रिटेल स्टोर के साथ-साथ अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा