1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Samsung ने मिड-रेंज में लॉन्‍च किया प्रीमियम स्‍मार्टफोन Galaxy A72, 5000mAH बैटरी से है लैस

Samsung ने मिड-रेंज में लॉन्‍च किया प्रीमियम स्‍मार्टफोन Galaxy A72, 5000mAH बैटरी से है लैस

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 02, 2021 06:39 pm IST,  Updated : Apr 02, 2021 06:39 pm IST

फोन में 5000एमएएच की बैटरी को एडेप्टिव पावर सेविंग के साथ पेश किया गया है, जिसके द्वारा बैटरी की खपत का विश्लेषण और इसका प्रबंधन करने के लिए एआई का इस्तेमाल किया जाता है।

Samsung Galaxy A72 a fresh breeze in mid range premium segment- India TV Hindi
Samsung Galaxy A72 a fresh breeze in mid range premium segment Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। सैमसंग (Samsung) ने अपने गैलेक्सी ए सीरीज के साथ भारत में मिड-टियर प्रीमियम रेंज में अपनी स्थिति को मजबूत करते हुए एक और नए स्मार्टफोन की पेशकश की है। 6.7 इंच के गैलेक्सी ए72 (Samsung Galaxy A72) में ओआईएस (ऑप्टिकल ईमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ 64एमपी का क्वाड कैमरा, 30 गुना स्पेस जूम, वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए दी गई आईपी67 की रेटिंग, अधिक शक्तिशाली बैटरी और नई डिजाइन जैसे कई उम्दा फीचर्स हैं।

ओआईएस के होने की वजह से फोटो या वीडियो को कैप्चर करने के दौरान तस्वीर के अचानक से ब्लर होने या हिलने की समस्या से मुक्ति मिलेगी। गैलेक्सी ए72 की कीमत 8जीबी प्लस 128 जीबी वेरिएंट के लिए 34,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8जीबी प्लस 256जीबी वेरिएंट के लिए 37,999 रुपये रखी गई है।

इस डिवाइस को ऑसम ब्लैक, ऑसम वायलेट, ऑसम व्हाइट और ऑसम ब्लू में सॉफ्ट हेज फीनिश के साथ पेश किया गया है। फोन में 5000एमएएच की बैटरी को एडेप्टिव पावर सेविंग के साथ पेश किया गया है, जिसके द्वारा बैटरी की खपत का विश्लेषण और इसका प्रबंधन करने के लिए एआई का इस्तेमाल किया जाता है।

यह डिवाइस 2.2 गीगाहर्ट्ज के ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी 8एनएम प्रोसेसर द्वारा संचालित है। गेमिंग के मामले में बेहतरीन परफॉर्मेस के लिए इसमें गेमिंग बूस्टर फीचर भी है। स्मार्टफोन में सुपर एमोलेड इंफिनिटी-ओ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रीफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। कैमरे की बात करें, तो गैलेक्सी ए72 में 64एमपी का क्‍वाड कैमरा सेटअप है, जिसे अल्ट्रा वाइड लेंस और मैक्रो लेंस के साथ पेश किया गया है।

मोदी सरकार ने इनकम टैक्‍स के लिए जारी की ये अधिसूचना, करदाताओं को दिया नई व्‍यवस्‍था चुनने का विकल्‍प

लाभ के साथ हुई नए वित्‍त वर्ष की शुरुआत, पहले ही दिन हुआ 2.95 लाख करोड़ रुपये का फायदा

पाकिस्‍तान ने मारी पलटी, इमरान खान सरकार ने भारत को लेकर पलटा अपना फैसला

GST को लेकर आई बड़ी खबर, सुनकर हो जाएंगे सब खुश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा