1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सोमवार से शुरू होगी होगी सैमसंग के नए गैलेक्‍सी J3 Pro की बिक्री, ये हैं कीमत और फीचर्स

सोमवार से शुरू होगी होगी सैमसंग के नए गैलेक्‍सी J3 Pro की बिक्री, ये हैं कीमत और फीचर्स

 Published : May 28, 2017 12:55 pm IST,  Updated : May 28, 2017 12:55 pm IST

गैलेक्‍सी J सीरीज के लेटेस्‍ट फोन Samsung Galaxy J3 Pro की बिक्री 29 मई यानि कि सोमवार से शुरू होने जा रही है। इसकी कीमत 7,990 रुपए रखी गई है।

सोमवार से शुरू होगी होगी सैमसंग के नए गैलेक्‍सी J3 Pro की बिक्री, ये हैं कीमत और फीचर्स- India TV Hindi
सोमवार से शुरू होगी होगी सैमसंग के नए गैलेक्‍सी J3 Pro की बिक्री, ये हैं कीमत और फीचर्स

नई दिल्‍ली। बजट स्‍मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए देश की सबसे बड़ी स्‍मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने अपना नया फोन बाजार में उतार दिया है। गैलेक्‍सी J सीरीज का यह लेटेस्‍ट फोन है Samsung Galaxy J3 Pro, कंपनी इस फोन की बिक्री 29 मई यानि कि सोमवार से शुरू करने जा रही है। कंपनी ने इसकी बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट से करार किया है। यहां पर यह फोन एक्‍सक्‍लूसिव रूप से बिक्री के लिए उपलब्‍ध होगा। इसकी कीमत 7,990 रुपए रखी गई है। यह गोल्ड, ब्लैक और वाइट रंग में उपलब्‍ध है। यह भी पढ़े: Jio की तरह FREE सर्विस देकर अब आगे कोई भी कंपनी नहीं कर पाएगी सर्विस शुरू, TRAI ला रहा है नए नियम

कंपनी ने अपनी J सीरीज को खासतौर पर युवाओं को ध्‍यान में रखते हुए पेश किया है। नए फोन J3 Pro में भी कुछ खास फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें अल्ट्रा डाटा सेविंग मोड और S बाइक मोड जैसे फीचर्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक अल्ट्रा डाटा सेविंग मोड के माध्यम से यूजर्स लगभग 50 फीसदी तक डाटा को सेव कर सकते हैं। वही S बाइक मोड खासतौर पर बाइक राइडर्स के लिए पेश किया गया है। यह एप बाइक राइडिंग के दौरान आने वाले कॉल्‍स को मैनेज करता है।

तस्‍वीरों में देखिए Samsung का डुअल स्‍क्रीन वाला स्‍मार्टफोन

samsung dual screen phone

sam-2IndiaTV Paisa

3 (97)IndiaTV Paisa

sam-1IndiaTV Paisa

samsung-flip-phone-indiatvpIndiaTV Paisa

J3 Pro के स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो 5 इंच की एमोलेड स्‍क्रीन दी गई है। जिसका रिजोल्‍यूशन 1280X720 है। फोन में क्‍वाड कोर प्रोसेसर का इस्‍तेमाल किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड के लॉलीपॉप वर्जन को सपोर्ट करता है। फोन में 2 जीबी की रैम दी गई है। साथ ही इसमें 16 जीबी की इंटरनल स्‍टोरेज मिलेगी। जिसे यूजर जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा सकता है।

J3 Pro के कैमरे की बात करें तो इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्‍सल का रियर और 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन पर 2600 एमएएच की बैटरी भी दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा