1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Samsung Galaxy Note 8 चाहिए तो ये है तरीका, कंपनी ने शुरू की रजिस्ट्रेशन

Samsung Galaxy Note 8 चाहिए तो ये है तरीका, कंपनी ने शुरू की रजिस्ट्रेशन

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 03, 2017 02:17 pm IST,  Updated : Sep 03, 2017 02:17 pm IST

जियो ने जिस तरह से प्री बुकिंग से पहले जियो फोन के लिए रजिस्ट्रेशन की थी उसी तरह सैमसंग इंडिया ने भी Samsung Galaxy Note 8 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है

Samsung Galaxy Note 8 चाहिए तो ये है तरीका, कंपनी ने शुरू की रजिस्ट्रेशन- India TV Hindi
Samsung Galaxy Note 8 चाहिए तो ये है तरीका, कंपनी ने शुरू की रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली। अगर आप भी सैमसंग गैलेक्सी के सबसे नए मॉडल Samsung Galaxy Note 8 का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है क्योंकि कंपनी ने भारत में इसकी रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है। रिलायंस जियो ने जिस तरह से प्री बुकिंग से पहले जियो फोन के लिए ग्राहकों की रजिस्ट्रेशन की थी उसी तरह सैमसंग इंडिया ने भी Samsung Galaxy Note 8 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है।

Samsung Galaxy Note 8 के लिए रजिस्टर होने के लिए आपको सबसे पहले सैमसंग की वेबसाइट पर विजट करना होगा, वेबसाइट के होम पेज पर प्री रजिस्ट्रेशन का टैब दिया हुआ है जिसपर आपको क्लिक करना है। टैब पर क्लिक करने के बाद एक ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और पिन कोड भरना है। इसके बाद सैमसंग की प्राइवेसि पॉलिसी को मानने के लिए दिए गए बॉक्स में क्लिक करना है और बाद में एक अन्य बॉक्स पर भी किल्क करना है जहां लिखा हुआ है कि भविष्य में आप सैमसंग की तरफ से भेजे जाने वाले कम्युनिकेशन पाने के हकदार होंगे, इसके बाद नीचे दिए गए कोड को भरना है और रिजस्टर के टैब पर क्लिक करना है। ऐसा करने के बाद आप Samsung Galaxy Note 8 के लिए रजिस्टर हो जाएंगे और कंपनी आपसे संपर्क कर सकती है।

यह है ऑनलाइन फार्म

samsung-form

Samsung Galaxy Note 8 स्मार्टफोन में 6.3-इंच की एक सुपर AMLOED कवर्ड ग्लास एज डिसप्ले QHD रेजोल्यूशन के साथ दिया गया है, और इसका एस्पैक्ट रेश्यो 18.5:9 मौजूद है, इस फोन में गोरिला ग्लास 5 की सुरक्षा दी गई है। इसके अलावा Samsung Galaxy Note 8 स्मार्टफोन में 64-बिट क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में आपको 6GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। 64GB के अलावा यह फोन 28GB और 256GB स्टोरेज में भी उपलब्ध है।

Samsung Galaxy Note 8 में 12MP का वाइड एंगल कैमरा f/1.7 अपर्चर के साथ और एक 12MP का Telephoto लेंस f/2.4 अपर्चर के साथ लगा हुआ है। इसके अलावा दोनों ही कैमरा सेंसर 2X ऑप्टिकल जूम क्षमता से लैस हैं। और इसके 10X डिजिटल जूम भी दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा