1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड2 5जी की भारत में रिकार्ड प्री-बुकिंग

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड2 5जी की भारत में रिकार्ड प्री-बुकिंग

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 15, 2020 07:55 pm IST,  Updated : Sep 15, 2020 07:55 pm IST

स्मार्टफोन के लिए बीते 24 घंटों में रिकार्ड प्री-बुकिंग मिली है। कंपनी के मुताबिक गैलेक्सी जेड फोल्ड2 5जी की प्री-बुकिंग गैलेक्सी फोल्ड की तुलना में चार गुना अधिक है।

गैलेक्सी जेड फोल्ड2 5जी...- India TV Hindi
गैलेक्सी जेड फोल्ड2 5जी की भारत में रिकार्ड प्री-बुकिंग Image Source : SAMSUNG

नई दिल्ली। सैमसंग इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसके गैलेक्सी जेड फोल्ड2 5जी फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए बीते 24 घंटों में रिकार्ड प्री-बुकिंग मिली है। कंपनी के मुताबिक गैलेक्सी जेड फोल्ड2 5जी की प्री-बुकिंग गैलेक्सी फोल्ड की तुलना में चार गुना अधिक है। गैलेक्सी फोल्ड सैमसंग का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जिसे 2019 में लॉन्च किया गया था।

कंपनी ने कहा कि रिकार्ड प्री-बुकिंग इस बात का सबूत है कि ग्राहकों को सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड2 5जी में काफी रुचि है, जिसे मोबाइल एक्सपीरिएंस को पूरी तरह बदलने के लिए डिजाइन किया गया है। सैमसंग इंडिया ने इस डिवाइस को प्री-बुक कराने पर खास ऑफर्स देने की घोषणा की है।

सैमसंग ने 1 सितम्बर को अपने तीसरे फोल्डेबल डिवाइस-गैलेक्सी जेड फोल्ड2 का लॉन्च किया था। इस शानदार फोन में 6.2 इंच का कवर स्क्रीन है। साथ ही इसका मेन स्क्रीन खुलने पर 7.6 इंच का है।

यह फोन 12जीबी रैम व 512जीबी मेमोरी और 12जीबी रैम व 256जीबी मेमोरी के साथ उपलब्ध है। गैलेक्सी जेड फोल्ड2 में 4500एमएएच की बैटरी है, जो गैलेक्सी फोल्ड (4380एमएएच) तुलना में शक्तिशाली है। गैलेक्सी जेड फोल्ड2 सैमसंग का तीसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इससे पहले कम्पनी गैलेक्सी फोल्ड और गैलेक्सी जेड फ्लिप लॉन्च कर चुकी है।

गैलेक्सी जेड फोल्ड2 मिस्टिक ब्लैक और मिस्टिक ब्रांज रंगों में उपलब्ध है। यह फोन दुनिया भर के 40 बाजारों में उपलब्ध होगा, जिसमें अमेरिका और दक्षिण कोरिया प्रमुख हैं। नए डिवाइस में 10 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है और रियर कैमरे में तीन सेंसर लगे हैं। रियर कैमरों में 12एमपी अल्ट्रा वाइड, 12एमपी वाइड एंगल और 12एमपी टेलीफोटो कैमरा है, जिसके साथ 10एक्स जूम उपलब्ध है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा