1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Samsung जल्द लॉन्च करेगा एंट्री लेवल Z2 स्मार्टफोन, कीमत 4,500 रुपए से कम रहने की उम्मीद

Samsung जल्द लॉन्च करेगा एंट्री लेवल Z2 स्मार्टफोन, कीमत 4,500 रुपए से कम रहने की उम्मीद

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Aug 14, 2016 01:57 pm IST,  Updated : Aug 14, 2016 01:57 pm IST

घरेलू और चानी कंपनी को एंट्री लेवल पर टक्कर देने के लिए सैमसंग अपना Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम बेस्ड स्मार्टफोन Z2 जल्द भारत में लॉन्च करने वाला है।

Samsung जल्द लॉन्च करेगा एंट्री लेवल Z2 स्मार्टफोन, कीमत 4,500 रुपए से कम रहने की उम्मीद- India TV Hindi
Samsung जल्द लॉन्च करेगा एंट्री लेवल Z2 स्मार्टफोन, कीमत 4,500 रुपए से कम रहने की उम्मीद

नई दिल्ली। घरेलू और चानी कंपनी को एंट्री लेवल पर टक्कर देने के लिए सैमसंग अपना Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम बेस्ड स्मार्टफोन Z2 जल्द भारत में लॉन्च करने वाला है। इस नए स्मार्टफोन का ऑफिशियल वीडियो सामने आया है। वीडियो में इस बजट स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में जानकारियां भी सामने आईं हैं। कंपनी इस फोन को सिर्फ 4,499 रुपए में लॉन्च कर सकती है। देश में एंट्री लेवल के स्मार्टफोन की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी ने यह फैसला लिया है।

सैमसंग Z2 के फीचर्स

वीडियो से मिली जानकारी के मुताबिक Z2 में 1.5GHz का प्रोसेसर होगा। इस स्मार्टफोन में 4.5 इंच स्क्रीन होने की बात कही गई है। Z2 1 जीबी की रैम और 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ आएगा। कैमरा की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, ब्लूटूथ, जीपीएस, वाई-फाई जैसे सामान्य ऑप्शन उपलब्ध होंगे। Z2 1,500mAh या 2,000mAh की पावर के साथ आ सकता है।

तस्वीरों में देखिए सैमसंग गैलेक्सी नोट7

samsung galaxy Note7

1470177232864IndiaTV Paisa

DSC_4696_678x452IndiaTV Paisa

DSC_4709_575pxIndiaTV Paisa

DSC_4707_575pxIndiaTV Paisa

147017723286IndiaTV Paisa

14701772328IndiaTV Paisa

DSC_4719_575pxIndiaTV Paisa

DSC_4714_575pxIndiaTV Paisa

DSC_4735_575pxIndiaTV Paisa

स्मार्टफोन के साथ मिलेगा फ्री इंटरनेट

सूत्रों के मुताबिक सैमसंग ने अपने इस सस्ते स्मार्टफोन के लिए रिलायंस के जियो इंटरनेट के साथ टाइअप किया है। इससे यूजर्स को तीन महीने तक फ्री 4G इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। हाल में ही रिलायंस ने घोषणा की है कि वह LYF के अलावा दूसरी कंपनियों के स्मार्टफोन के साथ भी जियो का सिम फ्री देगी। यूजर्स ट्रायल के रूप में इसे तीन महीने तक बिना किसी चार्ज के इस्तेमाल कर सकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा