1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. एप्‍पल आईफोन एक्‍स की टक्‍कर में शार्प ने लॉन्‍च किया Aquos R Compact, ये हैं इसकी खासियतें

एप्‍पल आईफोन एक्‍स की टक्‍कर में शार्प ने लॉन्‍च किया Aquos R Compact, ये हैं इसकी खासियतें

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Oct 23, 2017 01:35 pm IST,  Updated : Oct 23, 2017 01:35 pm IST

आईफोन एक्‍स को टक्‍कर देने के लिए सामने आई है जापानी कंपनी शार्प । इसने Aquos R Compact नाम से बाजार में आया है। यह एंड्रॉयड आधारित स्‍मार्टफोन है

एप्‍पल आईफोन एक्‍स की टक्‍कर में शार्प ने लॉन्‍च किया Aquos R Compact, ये हैं इसकी खासियतें- India TV Hindi
एप्‍पल आईफोन एक्‍स की टक्‍कर में शार्प ने लॉन्‍च किया Aquos R Compact, ये हैं इसकी खासियतें

नई दिल्‍ली। एप्‍पल के ताजातरीन स्‍मार्टफोन आईफोन एक्‍स की बिक्री की तारीखें जैसे जैसे नज़दीक आने लगी हैं, दुनिया भर की कंपनियां इसे टक्‍कर देने के लिए मैदान में उतर रही हैं। आईफोन एक्‍स को टक्‍कर देने के लिए सामने आई है जापानी कंपनी शार्प। इसने Aquos R Compact नाम से बाजार में आया है। यह एंड्रॉयड आधारित स्‍मार्टफोन है, जिसमें आईफोन की तरह बेज़ल लैस स्‍क्रीन दी गई है। आपको बता दें कि एप्‍पल ने पिछले महीने आईफोन 8, 8 प्‍लस के साथ आईफोन एक्‍स को लॉन्‍च किया था। 8 और 8 एक्‍स की बिक्री जहां शुरू हो चुकी है, वहीं आईफोन एक्‍स की बिक्री 3 नवंबर से भारत और दुनिया के विभिन्‍न देशों में शुरू होगी।

फोन के स्‍पेसिफिकेशंस पर गौर करें तो इसमें 4.9-इंच का फुल एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 2032×1080 पिक्सल है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। वहीं, इसमें 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। नाम के अनुसार ही यह फोन काफी कॉम्‍पेक्‍ट है। इस फोन की कीमत 372 डॉलर (लगभग 24,219 भारतीय रुपए) है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस फोन को इस साल के आखिर दिसंबर में एक्सक्लूसिव जपान में सेल के लिए पेश करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा