1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Zen ने भारतीय बाजार में उतारे दो बजट स्‍मार्टफोन एडमायर ड्रैगन और थ्रिल, कीमत 4690 से शुरू

Zen ने भारतीय बाजार में उतारे दो बजट स्‍मार्टफोन एडमायर ड्रैगन और थ्रिल, कीमत 4690 से शुरू

 Published : Dec 13, 2016 01:17 pm IST,  Updated : Dec 13, 2016 01:17 pm IST

भारतीय स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Zen मोबाइल ने बजट स्‍मार्टफोन सेगमेंट में दो नए फोन पेश किए हैं। इनके नाम हैं एडमायर ड्रैगन और एडमायर थ्रिल।

Zen ने भारतीय बाजार में उतारे दो बजट स्‍मार्टफोन एडमायर ड्रैगन और थ्रिल, कीमत 4690 से शुरू- India TV Hindi
Zen ने भारतीय बाजार में उतारे दो बजट स्‍मार्टफोन एडमायर ड्रैगन और थ्रिल, कीमत 4690 से शुरू

नई दिल्‍ली। भारतीय स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Zen मोबाइल ने बजट स्‍मार्टफोन सेगमेंट में दो नए फोन पेश किए हैं। इनके नाम हैं एडमायर ड्रैगन और एडमायर थ्रिल। भारतीय बाजार में एडमायर ड्रैगन की कीमत 5290 रुपए है, वहीं एडमायर थ्रिल की कीमत 4690 रखी गई है।

ये दोनों Zen स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर आधारित हैं। इसके साथ ही इन दोनों फोन में वोल्‍ट तकनीक का इस्‍तेमाल किया गया है। ऐसे में इन फोन पर आप रिलायंस जियो के सिम को आसानी से यूज कर सकते हैं।

दोनों ही स्मार्टफोन में रिलायंस जीयो के हैप्पी न्यू ईयर ऑफर और वेलकम ऑफर का लाभ ​लिया जा सकता है। इससे पहले Zen सबसे सस्‍ते एंड्रॉयड मार्शमैलो फोन के रूप में एडमायर स्टार लॉन्च कर चुकी है। जिसकी कीमत 3,290 रुपए है।

तस्वीरों में देखिए सैमसंग के 5000 रुपए से सस्ते स्मार्टफोन

samsung smartphones under 5k

samsung-galaxy-core-prime-8IndiaTV Paisa

galaxys3miniIndiaTV Paisa

samsunggalaxyon7IndiaTV Paisa

samsunggalaxyj3IndiaTV Paisa

samsung-galaxy-grand-neo-IndiaTV Paisa

क्‍या हैं इन फोन की खासियतें

  • Zen के इन दोनों फोन में 1.3 गीगाहर्टज का क्‍वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है।
  • एडमायर ड्रैगन में 5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए 2.5 डी स्क्रीन है।
  • वहीं एडमायर थ्रिल में 4.5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है।
  • दोनों स्मार्टफोन में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गई है।
  • फोन की मैमोरी को एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
  • फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
  • दोनों फोन की बैटरी में फर्क है, ड्रैगन में 2500 एमएएच की बैटरी लगी है।
  • जबकि Zen एडमायर थ्रिल की बैटरी 1750 एमएएच क्षमता की है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा