1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. भारत में बिक्री के लिए उपलब्‍ध हुए आईफोन 8 और 8 प्‍लस के स्‍पेशल रेड एडिशन, कीमत है इनकी इतनी

भारत में बिक्री के लिए उपलब्‍ध हुए आईफोन 8 और 8 प्‍लस के स्‍पेशल रेड एडिशन, कीमत है इनकी इतनी

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 27, 2018 05:27 pm IST,  Updated : Apr 27, 2018 05:27 pm IST

दिग्‍गज टेक्‍नोलॉजी कंपनी एप्‍पल ने शुक्रवार से भारत में अपने आईफोन 8 और आईफोन 8 प्‍लस का स्‍पेशल रेड एडिशन बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवा दिया है। यह स्‍पेशल एडिशन एक खास वजह से रेड कलर में पेश किया गया है।

iphone red - India TV Hindi
iphone red  

नई दिल्‍ली। दिग्‍गज टेक्‍नोलॉजी कंपनी एप्‍पल ने शुक्रवार से भारत में अपने आईफोन 8 और आईफोन 8 प्‍लस का स्‍पेशल रेड एडिशन बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवा दिया है। यह स्‍पेशल एडिशन एक खास वजह से रेड कलर में पेश किया गया है। स्‍पेशल एडिशन रेड आईफोन 8 और 8 प्‍लस को 64जीबी से लेकर 256जीबी वेरिएंट तक में उपलब्‍ध कराया गया है। स्‍पेशल एडिशन रेंज की कीमत 67,940 रुपए से शुरू होगी। एप्‍पल के अधिकृत विक्रेताओं द्वारा इनकी बिक्री शुरू कर दी गई है।  

आईफोन 8 के 64 जीबी रेड वेरिएंट की कीमत 67,940 रुपए रखी गई है, वहीं इसके 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 81,500 रुपए होगी। इसी प्रकार आईफोन 8 प्‍लस के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 77,560 रुपए और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 91,110 रुपए तय की गई है।

अफ्रीका में एचआईवी और एड्स जैसी महामारी के प्रति जंग चलाने वाली (प्रोडक्‍ट) रेड ऑर्गेनाइजेशन के साथ एप्‍पल ने भागीदारी की है। यह भागीदारी 2006 में की गई थी। इसी भागीदारी के तहत एप्‍पल ने अप्रैल के शुरुआत में ही आईफोन 8 और 8 प्‍लस को पूरी दुनिया में स्‍पेशल रेड एडिशन में लॉन्‍च किया था। एप्‍पल अभी तक रेड को 16 करोड़ डॉलर का दान दे चुकी है और वह रेड की सबसे बड़ी कॉरपोरेट दानदाता भी है।

स्‍पेशल एडिशन (प्रोडक्‍ट) रेड आईफोन में रेड और ब्‍लैक कलर का मिश्रण होगा और इसके जरिये उपभोक्‍ताओं को एचआईवी और एड्स के साथ लड़ाई में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर दिया जाएगा। आईफोन 8 और आईफोन 8 प्‍लस में रेटीना एचडी डिस्‍प्‍ले और नेक्‍स्‍ट जेन ए11 बायोनिक चिप लगा हुआ है। आईफोन 8 प्‍लस में 12 मेगापिक्‍सल कैमरा है जो पोर्टरेट मोड के साथ आता है। आईफोन 8 और आईफोन 8 प्‍लस दोनों ही आईओएस 11 पर काम करते हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा