1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. स्‍वाइप ने 3,333 रुपए में लॉन्‍च किया एलीट स्‍टार, मिलेगा जियो वैलकम ऑफर का फायदा

स्‍वाइप ने 3,333 रुपए में लॉन्‍च किया एलीट स्‍टार, मिलेगा जियो वैलकम ऑफर का फायदा

 Published : Dec 12, 2016 01:52 pm IST,  Updated : Dec 12, 2016 01:52 pm IST

टेक्‍नोलॉजी कंपनी स्‍वाइप ने बजट स्‍मार्टफोन बाजार में पकड़ मजबूत बनाने के लिए एक बेहद सस्‍ता वीओएलटीई सपोर्ट वाला 4जी फोन पेश किया है।

स्‍वाइप ने 3,333 रुपए में लॉन्‍च किया एलीट स्‍टार, मिलेगा जियो वैलकम ऑफर का फायदा- India TV Hindi
स्‍वाइप ने 3,333 रुपए में लॉन्‍च किया एलीट स्‍टार, मिलेगा जियो वैलकम ऑफर का फायदा

नई दिल्‍ली। टेक्‍नोलॉजी कंपनी स्‍वाइप ने बजट स्मार्टफोन बाजार में पकड़ मजबूत बनाने के लिए एक बेहद सस्‍ता वीओएलटीई सपोर्ट वाला 4जी फोन पेश किया है। यह फोन एलीट स्‍टार के नाम से भारतीय बाजार में आया है।

इस स्‍वाइप फोन की कीमत 3,333 रुपए है। एलीट स्टार स्मार्टफोन रिलायंस जियो वेलकम ऑफर के साथ आता है। फोन की बिक्री के लिए स्‍वाइप ने फ्लिपकार्ट से करार किया है। यहां पर यह फोन एक्‍सक्‍लूसिव रूप से उपलब्‍ध है।

तस्वीरों में देखिए सैमसंग के 5000 रुपए से सस्ते स्मार्टफोन

samsung smartphones under 5k

samsung-galaxy-core-prime-8IndiaTV Paisa

galaxys3miniIndiaTV Paisa

samsunggalaxyon7IndiaTV Paisa

samsunggalaxyj3IndiaTV Paisa

samsung-galaxy-grand-neo-IndiaTV Paisa

ये हैं इस फोन की स्‍पेसिफिकेशंस

  • स्वाइप एलीट स्टार में 4 इंच डब्ल्यूवीजीए पिक्सल डिस्प्ले है।
  • इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 480 x 800 पिक्‍सल का है।
  • इस फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है।
  • फोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।

यह भी पढ़ें : Panasonic ने 5299 रुपए में लॉन्‍च किया P77 स्‍मार्टफोन, एक्‍सचेंज पर उठा सकते हैं 4500 रुपए का डिस्‍काउंट

  • फोन की स्‍टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
  • यह फोन इंडस ओएस पर चलता है तो कि मार्शमैलो पर बेस्‍ड है।
  • यह फोन 12 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
  • स्‍वाइप फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है।
  • इसमें 5 मेगापिक्सल रियर और 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
  • पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा