1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Swipe X703 टैबलेट में है 6000 एमएएच पावर की बैटरी, वॉयस कॉलिंग फीचर से है लैस

Swipe X703 टैबलेट में है 6000 एमएएच पावर की बैटरी, वॉयस कॉलिंग फीचर से है लैस

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Jul 06, 2016 12:36 pm IST,  Updated : Jul 06, 2016 06:49 pm IST

Swipe launches X703 tablet in Indian market. it is priced for 7,499 rupees.

Swipe ने लॉन्‍च किया वॉयस कॉलिंग फीचर से है लैस X703 टैबलेट, इसमें है 6000 mAh की बैटरी- India TV Hindi
Swipe ने लॉन्‍च किया वॉयस कॉलिंग फीचर से है लैस X703 टैबलेट, इसमें है 6000 mAh की बैटरी

नई दिल्ली। भारतीय टेक्‍नोलॉजी कंपनी Swipe ने एक्स 703 टैबलेट लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी कीमत 7,499 रुपए रखी है। यह टैबलेट एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर व्हाइट कलर में मिलेगा। कंपनी इस टैबलेट के साथ एक साल की वारंटी ऑफर कर रही है। साथ ही स्वाइप एक्स703 में हिंदी भाषा के लिए सपोर्ट भी उपलब्ध है।

तस्वीरों में देखिए बाजार में मिलने वाले टॉप 10 टैबलेट

TOP TEN TABLETS

apple-ipad-air2IndiaTV Paisa

ipad-air-appleIndiaTV Paisa

AsusGoogleNexus-7-2013-Wi-FIndiaTV Paisa

Apple-iPad-Mini-RetinaIndiaTV Paisa

Lenovo_IdeaPad_LynxIndiaTV Paisa

HTC-nexusIndiaTV Paisa

Samsunggalaxytabs10.5IndiaTV Paisa

samsung_galaxy_note_101IndiaTV Paisa

lenovo-yoga-tablet-2-proIndiaTV Paisa

lenovo-yoga-tablet-2IndiaTV Paisa

स्वाइप एक्स 703 टैबलेट के फीचर्स

  • स्वाइप एक्स703 टैबलेट में 10.1 इंच का IPS कैपेसिटिव डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 1280×800 पिक्सल है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 160 पीपीआई है।
  • टैबलेट में 1.3GHz मीडियाटेक क्वॉड कोर प्रोसेसर है और साथ ही 1 जीबी रैम है।
  • इस डुअल सिम में एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • इस टैबलेट में 8जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज क्षमता है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
  • फोटो खींचने के लिए टैबलेट में फिक्स्ड फोकस का 5 मेगापिक्सल रियर और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
  • इसमें 6000 एमएएच पावर की नॉन-रीमूवेबल बैटरी है। कंपनी दावा करती है कि यह 6 घंटे तक का प्ले टाइम और 150 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।
  • कनेक्टिविटी के लिए स्वाइप एक्स703 टैबलेट में 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे फीचर्स हैं।
  • इसमें वॉयस कॉलिंग फीचर भी है।

यह भी पढ़ें- Datawind ने लॉन्च किया 4G टैबलेट MoreGmax 4G7, कीमत 5,999 रुपए

यह भी पढ़ें- iBall ने लॉन्च किया स्लाइड बायो-मेट टैबलेट, कीमत 7,999 रुपए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा