1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. वनप्‍लस 5T से जानिए कितना अलग है OnePlus 6 स्‍मार्टफोन

वनप्‍लस 5T से जानिए कितना अलग है OnePlus 6 स्‍मार्टफोन

 Published : May 17, 2018 06:20 pm IST,  Updated : May 17, 2018 06:20 pm IST

चाइनीज़ स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्‍लस ने गुरुवार को अपना नया फ्लैगशिप फोन वनप्‍लस 6 को भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया है। मुंबई में हुए एक खास कार्यक्रम में कंपनी ने इस फोन को 34999 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया है।

OnePlus- India TV Hindi
OnePlus

नई दिल्‍ली। चाइनीज़ स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्‍लस ने गुरुवार को अपना नया फ्लैगशिप फोन वनप्‍लस 6 को भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया है। मुंबई में हुए एक खास कार्यक्रम में कंपनी ने इस फोन को 34999 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया है। नया फोन लॉन्‍च होते ही आपके मन में सबसे पहले यही सवाल आया होगा कि यह फोन पिछले डिवाइस वनप्‍लस 5टी से कितना अलग है। क्‍या अपना पुराना फोन बदलकर मुझे नया वनप्‍लस 6 खरीद लेना चाहिए या फिर पुराना फोन ही बेहतर है। आइए हम आपके इन सभी सवालों के जवाब दे देते हैं। जिसके बाद आप नए फोन को खरीदने का निर्णय ले सकते हैं।

वेरिएंट

वनप्‍लस ने पिछले साल अक्‍टूबर में अपने फ्लैगशिप डिवाइस वनप्‍लस 5टी को लॉन्‍च किया था। कंपनी ने इस फोन के दो वेरिएंट पेश किए थे। इसमें एक वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्‍ट स्‍टोरेज का और दूसरा 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज वाला था। लेकिन इस बार कंपनी 2 रैम विकल्‍पों के साथ तीन वेरिएंट लेकर आई है। पहला है 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्‍टोरेज तथा दूसरा है 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्‍टोरेज वेरिएंट। पहली बार कंपनी 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्‍टोरेज विकल्‍प लेकर आई है।

कीमत

वनप्‍लस ने अपने अगले फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन वनप्‍लस 6 को 34,999 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्‍च किया है। 6जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्‍टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपए है। 8जीबी रेम और 128जीबी स्‍टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपए है। इसका टॉप वेरिएंट 8जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्‍टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 44,999 रुपए है। वहीं वनप्‍लस 5टी की बात करें तो कंपनी ने वनप्लस 5टी के 64 जीबी वेरिएंट को 32,999 रुपए में एवं 128 जीबी विकल्‍प को 37,999 रुपए में लॉन्‍च किया था।

स्‍क्रीन

वनप्लस 5टी की बात करें तो इसमें 18:9 के एस्पैक्ट रेश्यो के साथ 6 इंच का फुल ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। 2018 के ट्रेंड को जारी रखते हुए वनप्‍लस 6 में नॉच है और इसमें 6.28 इंच फुलएचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है। इसका आस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो 19:9 है। पहली बार वनप्‍लस ने रिअर साइड कॉर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 5 प्रोटेक्‍शन उपलब्‍ध कराई है।

कैमरा

वनप्‍लस 6 में डुअल रिअर कैमरा सेटअप है। इसमें 16एमपी प्राइमरी कैमरा और 20एमपी सेकेंडरी कैमरा है। कैमरे में ओआईएस (ऑप्‍टीकल इमेज स्‍टैबिलाइजेशन) और ईआईएस (इलेक्‍ट्रॉनिक इमेज स्‍टैबिलाइजेशन) है। रिअर कैमरा सेटअप के साथ यूजर 60एफपीएस पर 4के वीडियो शूट कर सकता है। इसके फ्रंट में 16एमपी का कैमरा है। वहीं वनप्‍लस 5टी में 16 और 20 एमपी का रियर कैमरा और 16 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा