1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. वोडाफोन आइडिया को लाइसेंस शुल्क का भुगतान नहीं करने के लिए दूरसंचार विभाग का नोटिस

वोडाफोन आइडिया को लाइसेंस शुल्क का भुगतान नहीं करने के लिए दूरसंचार विभाग का नोटिस

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 09, 2021 09:49 pm IST,  Updated : Apr 09, 2021 09:49 pm IST

दूरसंचार विभाग ने बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के लिए कुछ सर्किलों में लाइसेंस शुल्क का भुगतान नहीं करने के लिए वोडाफोन आइडिया लि.(वीआईएल) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वोडाफोन आइडिया को लाइसेंस शुल्क का भुगतान नहीं करने के लिए दूरसंचार विभाग का नोटिस- India TV Hindi
वोडाफोन आइडिया को लाइसेंस शुल्क का भुगतान नहीं करने के लिए दूरसंचार विभाग का नोटिस Image Source : FILE

नई दिल्ली: दूरसंचार विभाग ने बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के लिए कुछ सर्किलों में लाइसेंस शुल्क का भुगतान नहीं करने के लिए वोडाफोन आइडिया लि.(वीआईएल) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। विभाग की ओर सात अप्रैल को जारी नोटिस में कहा गया है कि कंपनी ने 2020-21 की चौथी तिमाही के लिए बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश (पूर्व), ओड़िशा के साथ राष्ट्रीय लंबी दूरी के लाइसेंस शुल्क का 25 मार्च तक भुगतान नहीं किया है। 

इस बारे में वोडाफोन आइडिया को भेजे ई-मेल का जवाब नहीं मिला। हालांकि, कंपनी से जुड़े सूत्रों ने कहा कि मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए लाइसेंस शुल्क और स्पेक्ट्रम प्रयोग शुल्क का भुगतान पिछले महीने कर कर दिया गया है। भुगतान में यदि कोई अंतर है, तो उसे भी निर्धारित समयसीमा में पूरा कर दिया जाएगा।

पीटीआई के पास उपलब्ध नोटिस की प्रति के अनुसार इसमें कहा गया है कि 12 अप्रैल, 2021 तक लाइसेंस करार के संबंधित प्रावधानों को पूरा नहीं करने के लिए क्यों न कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। दूरसंचार कंपनियों को प्रत्येक वित्त वर्ष में तिमाही आधार पर लाइसेंस शुल्क का भुगतान करना होता है। पहली तीन तिमाहियों के लिए लाइसेंस शुल्क का भुगतान संबंधित तिमाही समाप्त होने के 15 दिन के अंदर करना होता है। चौथी तिमाही के लिए लाइसेंस शुल्क का भुगतान 25 मार्च तक करना होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा