1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में विनजो ने शुरु किया पीएम केयर फंड लाईव काउंटर

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में विनजो ने शुरु किया पीएम केयर फंड लाईव काउंटर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 01, 2020 11:25 pm IST,  Updated : May 01, 2020 11:25 pm IST

कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई में योगदान देने के लिए स्थानीय सोशल गेमिंग प्लेटफार्म विनजो अपने 2 करोड़ यूजर्स को इस महामारी के बारे में शिक्षित करेगा।

WinZO to Mobilize 20Million User Base to Contribute towards PM Care Fund- India TV Hindi
WinZO to Mobilize 20Million User Base to Contribute towards PM Care Fund

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई में योगदान देने के लिए स्थानीय सोशल गेमिंग प्लेटफार्म विनजो अपने 2 करोड़ यूजर्स को इस महामारी के बारे में शिक्षित करेगा और उन्हें अपने माइक्रोट्रांजैक्शन पॉवर्ड प्लेटफॉम के माध्यम से पीएम केयर फंड में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा। विनजो ने अपने प्लेटफार्म पर खिलाड़ियों द्वारा जाते जाने वाले हर गेम के लिए पीएम केयर फंड लाईव काउंटर भी शुरु किया है। वो अब अपनी माईक्रो-विनिंग पीएम केयर फंड में दे सकते हैं। 

विनजो गेम के को-फाउंडर सौम्य सिंह राठौर ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम देश व सरकार का सहयोग करें, जो हमें सुरक्षित रखने का हर संभव प्रयास कर रही है। ऐसे में हम चाहते है कि हर कोई कोरोना पीएम फंड में अपनी जीत की राशि को दान करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा