1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन, 8MP कैमरा और 2 जीबी रैम से लैस है मोबाइल

लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन, 8MP कैमरा और 2 जीबी रैम से लैस है मोबाइल

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 09, 2017 08:43 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 08:43 pm IST

चीन की मोबाइल बनाने वाली कंपनी Cagabi Mobile ने दुनिया का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी जल्द ही भारत में Cagabi One को लॉन्च कर सकती है।

लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन, 8MP कैमरा और 2 जीबी रैम से लैस है मोबाइल- India TV Hindi
लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन, 8MP कैमरा और 2 जीबी रैम से लैस है मोबाइल

नई दिल्ली। चीन की मोबाइल बनाने वाली कंपनी Cagabi Mobile ने दुनिया का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी जल्द ही भारत में Cagabi One और Cagabi Two को लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने पहले ही इसकी पुष्टि कर दी है इस फोन की कीमत 40 डॉलर (करीब 2,673 रुपए) से भी कम होगी। भारत में 3000 रुपए के रेंज में स्वाइप कनेक्ट 5.1 और कनैकेट ग्रैंड मौजूद है।

स्टाइलिश डिजाइन

  • यह फोन मेटेलिक फ्रेम और प्लास्टिक बॉडी से बनाया हुआ है।
  • इसमें लार्ज सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ डुअल टोन LED फ्लैश के साथ रियर कैमरा दिया गया है।
  • 5 इंच का HD डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 1280X720 पिक्सल है।
  • जिसमें 2.5D गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है।

8 MP कैमरा से लैस फोन

  • फोन में 2200mAh की बैटरी दी गई है।
  • साथ ही 8MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • दोनों कैमरों में LED फ्लैश दिया गया है।
  • साथ ही इसमें microusb पोर्ट और 3.5mm का ऑडियो पोर्ट दिया गया है।

तस्‍वीरों में देखिए ज्‍यादा बैटरी बैकअप वाले सस्‍ते स्‍मार्टफोन

Smartphones With 3000 battery under Rs 9000

videocon_krypton3IndiaTV Paisa

Intex-AquaIndiaTV Paisa

Intex-Aqua-Ace-MiniIndiaTV Paisa

Lyf-Water-7 IndiaTV Paisa

Yu-Yureka-SIndiaTV Paisa

डुअल सिम फोन

  • इसमें MediaTek MT6737 प्रोसेसर है।
  • फोन में 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज है।
  • यह फोन 6.0 Marshmallow पर काम करता है।
  • यह डुअल सिम फोन है।

सबसे सस्ता के नाम पर ठगे गए लोग

  • 2016 में रिंगिंग बेल्स नाम की कंपनी ने सिर्फ 251 रुपए में स्मार्टफोन देने का वादा किया था।
  • लेकिन उम्मीद से ज्यादा बुकिंग मिलने के बाद कंपनी ने डिलिवरी नहीं की।
  • इसके बाद कंपनी पर केज दर्ज हुआ।
  • यहां तक कि कंपनी के संस्थापक को जेल जाना पड़ा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा