1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. शाओमी ने किया एनिवर्सरी सेल का ऐलान, सिर्फ 4 रुपए में जीत सकते हैं रेडमी नोट 5

शाओमी ने किया एनिवर्सरी सेल का ऐलान, सिर्फ 4 रुपए में जीत सकते हैं रेडमी नोट 5

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jul 07, 2018 05:43 pm IST,  Updated : Jul 07, 2018 07:49 pm IST

शाओमी को भारतीय बाजार में कदम रखे 4 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर चीनी दिग्‍गज कंपनी अपनी एनिवर्सिरी सेल लेकर आई है। शाओमी की यह सेल 10 जुलाई से शुरू होगी और तीन दिन तक 12 जुलाई तक चलेगी।

Redmi- India TV Hindi
Redmi

नई दिल्‍ली। शाओमी को भारतीय बाजार में कदम रखे 4 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर चीनी दिग्‍गज कंपनी अपनी एनिवर्सिरी सेल लेकर आई है। शाओमी की यह सेल 10 जुलाई से शुरू होगी और तीन दिन तक 12 जुलाई तक चलेगी। इस सेल में स्मार्टफोन्स, स्मार्ट टीवी, शाओमी की एक्सेसरीज़, मी बैंड 2, बॉडी कंपोज़िशन स्केल समेत कई प्रॉडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर्स और डील्स मिलेंगी। लेकिन इस सेल का प्रमुख आकर्षण है 4 रुपये वाली फ्लैश। इस सेल में यूजर्स के पास शाओमी की वेबसाइट पर 4 रुपये में रेडमी वाई 2 और रेडमी नोट 5 प्रो जैसे कई प्रॉडक्ट्स खरीदने का मौका होगा।

अन्‍य ऑफस के अलावा शाओमी की ऐनिवर्सरी सेल में यदि आप एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको 500 रुपए का इंस्‍टैंट कैशबैक भी मिलेगा। हालांकि इसके लिए आपको कम से कम 7500 रुपए की खरीदारी करनी होगी। वहीं पेटीएम 8,999 रुपए से अधिक की खरीदारी पर भी 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं मोबिक्विक से भुगतान करने पर अधिकतम 3,000 रुपये सुपरकैश मिलेगा।

4 रुपये वाली फ्लैश सेल की बात करें तो यह सेल 10 जुलाई से 12 जुलाई के बीच जारी रहेगी। यह सेल तीनों दिन दोपहर 4 बजे से शुरू होगी। इस दौरान 4 रुपये में रेडमी नोट 5 प्रो, रेडमी वाई2, रेडमी वाई2, मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4 55 इंच, मी बॉडी कंपोज़िशन स्केल, रेडमी वाई 2 और मी बैंड 2 खरीदा जा सकेगा। वहीं तीनों दिन शाम को 6 बजे इन डील्स में कॉम्बो ऑफर दिया जाएगा। जैसे ग्राहक मी बॉडी कंपोज़िशन स्केल और मी बैंड 2 को 3798 रुपये की जगह 1,999 रुपये में खरीद पाएंगे। रेडमी नोट 5 और मी वीआर प्ले 2 कॉम्बो को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा जबकि रेडमी वाई1 और मी ब्लूटूथ हेडसेट 8,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा