1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Xiaomi की तीसरी एनिवर्सिरी पर धमाकेदार सेल, सिर्फ 1 रुपए में खरीद पाएंगे स्‍मार्टफोन और ये सब

Xiaomi की तीसरी एनिवर्सिरी पर धमाकेदार सेल, सिर्फ 1 रुपए में खरीद पाएंगे स्‍मार्टफोन और ये सब

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jul 18, 2017 09:14 pm IST,  Updated : Jul 18, 2017 09:18 pm IST

Xiaomi खास एनिवर्सिरी सेल लेकर आई है। जिसमें कंपनी के विभिन्‍न प्रोडक्‍ट मात्र एक रुपए में खरीदने का मौका मिल रहा है। सेल 20 और 21 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

Xiaomi की तीसरी एनिवर्सिरी पर धमाकेदार सेल, सिर्फ 1 रुपए में खरीद पाएंगे स्‍मार्टफोन और ये सब- India TV Hindi
Xiaomi की तीसरी एनिवर्सिरी पर धमाकेदार सेल, सिर्फ 1 रुपए में खरीद पाएंगे स्‍मार्टफोन और ये सब

नई दिल्‍ली। चाइनीज स्‍मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपने सस्‍ते और उच्‍च क्‍वालिटी वाले प्रोडक्‍ट के बल पर खास जगह बना ली है। कंपनी को भारत में कदम रखे 3 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर कंपनी खास एनिवर्सिरी सेल लेकर आई है। जिसमें कंपनी के विभिन्‍न प्रोडक्‍ट मात्र एक रुपए में खरीदने का मौका मिल रहा है। यह सेल 20 और 21 जुलाई को आयोजित की जाएगी। जिसमें कंपनी के विभिन्‍न प्रोडक्‍ट शानदार डिस्‍काउंट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। इसके साथ ही बहुत से प्रोडक्‍ट पर आपको डिस्काउंट कूपन भी जीतने का मौका मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:लॉन्‍च हुआ Xiaomi Mi Max 2 स्‍मार्टफोन, 5300mAh की बैटरी और 6.44 इंच के फुल HD डिसप्‍ले से है लैस

इस सेल का आयोजन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर किया जा रहा है। आप इस पर लॉगइन एवं रजिस्‍ट्रेशन के जरिए भाग ले सकते हैं और कंपनी की ओर से दिए जा रहे खास इनाम जीत सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस 1 रुपये वाली फ्लैश सेल का आयोजन सुबह 11 बजे और दोपहर 1 बजे किया जाएगा। इस सेल में रेडमी 4A, 10,000mAh का Mi पावर बैंक 2, वाई-फाई राउटर, रेडमी 4, Mi VR प्ले Headset और Mi की सेल्फी स्टिक महज 1 रुपये में मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: बढ़ने वाला है आपका मोबाइल बिल, एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन ने IUC चार्ज डबल करने का बनाया दबाव

इसके अलावा कंपनी इस सेल के दौरान Mi प्रॉजेक्टर को Rs. 100 के डिस्काउंट के साथ सेल करेगी। इस साल आपको किसी स्मार्टफोन पर नहीं बल्कि महज एक्सेसरीज पर ही डिस्काउंट मिलने वाला है। सभी खरीद पर ग्राहकों को गोआईबीबो की ओर से डॉमेस्टिक होटल बुक करने पर 2000 रुपये तक की छूट भी मिलेगी। इसके अलावा SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 5 प्रतिशत का एक्सट्रा कैशबैक दिया जाएगा। जो प्रति कार्ड 8000 रुपये से ज्यादा की खरीदारी पर 500 रुपये तक होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा