1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. 20 फरवरी को लॉन्‍च हो रहा है Xiaomi Mi 9, ट्रिपल रियर कैमरा वाले इस फोन को देखते ही खरीद लेंगे आप

20 फरवरी को लॉन्‍च हो रहा है Xiaomi Mi 9, ट्रिपल रियर कैमरा वाले इस फोन को देखते ही खरीद लेंगे आप

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 14, 2019 04:15 pm IST,  Updated : Feb 14, 2019 04:15 pm IST

शाओमी मी 9 का ट्रिपल कैमरा सेटअप को वर्टिकली अरेंज किया गया है, टॉप स्नैपर के चारों ओर कलरफुल एसेंट दिया गया है।

xiaomi mi9- India TV Hindi
xiaomi mi9 Image Source : XIAOMI MI9

नई दिल्‍ली। जनवरी माह की शुरुआत में सबसे पहले Xiaomi Mi 9 के बारे में खबरें आना शुरू हुई थीं। तब बताया गया था कि यह फोन स्‍नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ आएगा। तब से आने वाले इस फ्लैगशिप फोन के बारे में कई खबरें बाजार में आ चुकी हैं लेकिन अब हमें आधिकारिक रूप से इसके बारे में सही जानकारी हासिल हुई है। शाओमी के सह-संस्‍थापक ली जुन ने एक टीजर पोस्‍ट किया है, जिसमें शाओमी मी 9 की लॉन्चिंग डेट 20 फरवरी का खुलासा किया गया है।

इसके अलावा कंपनी के Weibo एकाउंट पर भी एक फोटो पोस्‍ट किया गया है, जिसमें रॉय वांग को मी 9 फोन के साथ दिखाया गया है। इस फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप साफतौर पर देखा जा सकता है।

शाओमी मी 9 का ट्रिपल कैमरा सेटअप को वर्टिकली अरेंज किया गया है, टॉप स्‍नैपर के चारों ओर कलरफुल एसेंट दिया गया है। यह एक एलईडी लाइट की तर‍ह दिखता है, लेकिन इसमें एक कलफुल ग्‍लास का टुकड़ा भी लगा हुआ है। इस सेटअप में एक एलईडी फ्लैश भी शामिल है। डिवाइस के राइट साइड में वॉल्‍यूम बटन और पावर की होगी, लेकिन इसके लेफ्ट साइड में एक फ‍िजिकल बटन है और यह स्‍मार्ट असिस्‍टैंट Xiaoai के लिए ट्रिगर हो सकता है।

इससे पहले ली जुन ने कहा था कि फ्लैगशिप मी 9 में रेडमी नोट 7 के 18 वाट से भी ज्‍यादा तेज चार्जर होगा, इसलिए हम उम्‍मीद कर सकते हैं कि मी 9 में 27 वाट का चार्जर हो सकता है। इसमें एक्‍स24 मॉडम के साथ स्‍नैपड्रैगन 855 चिपसेट होने की संभावना है। इसमें 6जीबी रैम व 128जीबी स्‍टोरेज होगी और इसकी कीमत 2,999 युआन या 436 डॉलर रहने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा